इस्लामनगर भैंस चोरी करने आए चोर को ग्रामीणों ने दबोचारिपोर्ट मसर्रत अली बदायूं:
इस्लामनगर भैंस चोरी करने आए चोर को ग्रामीणों ने दबोचा
रिपोर्ट मसर्रत अली
बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में भैंस चोरी करने आए एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना इस्लामनगर थाना क्षेत्र के नदेरी गांव की है। ग्रामीणों के मुताबिक, देर रात तीन चोर एक किसान की भैंस खोलकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। आहट होने पर किसान की नींद खुल गई और शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए
ग्रामीणों को आता देख तीनों आरोपी भागने लगे। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपी को उसी भैंस की रस्सी से पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पीआरबी और इस्लामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और फरार दोनों साथियों की तलाश की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें