समाजवादी पार्टी दे सकती है उत्तर प्रदेश को अच्छा शासन, प्रदेश सचिव शाहिद खान है
समाजवादी पार्टी दे सकती है उत्तर प्रदेश को अच्छा शासन, प्रदेश सचिव शाहिद खान
संवाददाता मसर्रत अली
सहसवान बदायूं समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शाहिद खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश को अच्छा शासन दे सकती है जब से समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश सत्ता से बाहर हुई है तब से प्रदेश की स्थिति काफी खराब हो गई है जनता को अनेकों परेशानियों से जूझना पड़ रहा है वहीं महंगाई आसमान छू रही है पीड़ितों को मौजूदा सरकार में न्याय नहीं मिल रहा है
प्रदेश सचिव शाहिद खान ने पत्रकारों से प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि जनता अब उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनाने जा रही है 2027 के विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से सपा की सरकार बनने जा रही है सपा के बढ़ते जन आधार से भाजपा परेशान नजर आ रही है मौजूदा सरकार में जनता को इतने कागजी कम लगा रखे हैं जो की हर कार्य के लिए ऑनलाइन सिस्टम लोग अपने कार्य के लिए तहसील के चक्कर लगा लगाकर परेशान होते हैं जबकि सपा सरकार में ऐसा कभी नहीं हुआ आज विकास नाम की कोई चीज नहीं है जितना विकास कार्य समाजवादी पार्टी सरकार में हुआ था उतना आज तक नहीं इसलिए प्रदेश की जनता सपा की सरकार बनाने के लिए मन बना चुकी है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें