बागपत हादसे में दो मासूमों को खोने वाले परिवार से मिले भाजपा नेता विक्रांत यादव, ₹50 हजार की मदद

बागपत हादसे में दो मासूमों को खोने वाले परिवार से मिले भाजपा नेता विक्रांत यादव, ₹50 हजार की मदद दी


संवाददाता मसर्रत अली 
बदायूं।सहसवान,बागपत के भीषण सड़क हादसे में अपनों को खोने वाले सराय मुड़िया खागी गांव के भारत सिंह के परिवार से मिलने वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव बिल्सी पहुंचे।बताते चलें कि 7 सितंबर की देर रात ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में भारत सिंह के 7 वर्षीय पोते और 4 वर्षीय पोती की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि उनके पुत्र और पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।विक्रांत यादव ने आज बुधवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार को ₹50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की।इस दौरान उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे और पूरी भारतीय जनता पार्टी परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।बदायूं के उझानी क्षेत्र के अल्लापुर चमारी, सराय मुड़िया खागी, निजामपुर सहित कई गांवों के 35 श्रद्धालु पिकअप संख्या UP-24 AT-1819 से 2 सितंबर को राजस्थान के गोगामेड़ी बागड़ धाम दर्शन के लिए गए थे। लौटते समय बागपत में बड़ागांव कट के पास गलत कट से उतरने के बाद यू-टर्न लेते समय तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी, जिससे पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और 23 घायल हुए थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया

सभासदो की नाराज़गी पड़ी अधिशाषी अधिकारी को भारी हुआ तबादला