30 सितंबर से हजरत सैयद इब्राहिम रहमतुल्ला आले का तीन रोज उर्स का होगा
30 सितंबर से हजरत सैयद इब्राहिम रहमतुल्ला आले का तीन रोज उर्स का होगा आगाज
वली की निगाहों में वो असर देखा,
बदलती हुई हज़ारों की तक़दीर देखा।
सहसवान बदायूं नगर के प्रसिद्ध दरगाह हज़रत सैयद इब्राहीम रहमतुल्लाहि अलैह उर्फ़ मीरा शाह वली, ज़िला बदायूँ, क़स्बा सहसवान, चौराहा पठान टोला, मोहल्ला ख़लीफ़ान का हर साल की तरह इस साल भी उर्स-ए-मुबारक होने जा रहा है।
जिसकी तारीख़ चाँद की 17, 18 और 19 है, जबकि अंग्रेज़ी तारीख़ के मुताबिक़ 30/09/2026, 01/10/2026 और 02/10/2026 है।
इंशाअल्लाह 2 अक्टूबर 2026 को सुबह 8:00 बजे कुल शरीफ़ होगा।
हर ज़ात और बिरादरी के लोग अपनी दिली मुरादें लेकर यहाँ आते हैं और अपनी तमाम परेशानियाँ लेकर हाज़िर होते हैं। अल्लाह तआला के फ़ज़्लो-करम से और सरकार के वसीले से अपनी दुआओं का फ़ैज़ पाते हैं।
जादू-टोना, असरात, बेऔलादी और हर तरह की परेशानी के हल के लिए भी लोग यहाँ आते हैं और अल्लाह तआला के रहमो-करम से सरकार के वसीले से शिफ़ा और राहत पाते हैं।
रिपोर्ट किशन शर्मा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें