ब्रह्मकुमारी संस्था की ओर से नशा मुक्ति अभियान चलाकर दी गई जानकारी
ब्रह्मकुमारी संस्था की ओर से नशा मुक्ति अभियान चलाकर दी गई जानकारी
रिपोर्ट सगीर खान
सहसवान नाधा ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से चलाए जा रहे हैं नशा मुक्ति अभियान में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा के 300 भक्तजनों को नशा मुक्ति अभियान की जानकारी दी गई । ब्रह्माकुमारी संस्था की प्रभारी बी.के. रमा दीदी ने कहा कि नशा मुक्ति का अर्थ है शराब, सिगरेट, तंबाकू और अन्य सभी प्रकार की बुरी और हानिकारक नशीली वस्तुओं से दूर रहना और एक स्वस्थ जीवन जीना।
भारत सरकार और राज्य सरकारी मिलकर समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार बड़ा अभियान चला रही है इसी के चलते तिरंगा यात्रा के भक्त जनों को नशे से मुक्त रहने के लिए प्रतिज्ञा दिलाई इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष पूनम यादव, मंडल उपाध्यक्ष लाला राम गुप्ता, बी.के. शशि, बी.के. प्रियंका, मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें