भारत माता के जयकारों से गूंजा दहगवां तिरंगा यात्रा में उमड़ी देशभक्तो की भीड़

भारत माता के जयकारों से गूंजा दहगवां तिरंगा यात्रा में उमड़ी देशभक्तो की भीड़


रिपोर्ट सगीर खान 

दहगवां हर घर तिरंगा मे आने वाले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर में देशभक्ति का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा मे संघमित्रा मौर्य जी पूर्व सांसद बदायूं , बाबू जी नरेश चंद्र गुप्ता जी, सुभाष गुप्ता जी,मयंक गुप्ता जी हाथो मे भरतीय झंडा लेकर आगे आगे चल रहे थे भव्य तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने पूरे रास्ते भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारे लगाए, जिससे पूरा नगर दहगवां देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया तिरंगा यात्रा के दौरान सड़कें राष्ट्रध्वज से सजी दिखाई दीं युवा, बुजुर्ग और कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ भारत माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और देश के वीर जवानों तथा स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया
यात्रा में शामिल युवा भाजपा नेता मयंक गुप्ता के हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने माहौल को और भी जोशीला बना दिया नगरवासियों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया युवा नेता मयंक गुप्ता ने कहा ये तिरंगा देश की आन-बान-शान का प्रतीक के साथ करोड़ों भारतीयों की एकता और गौरव का प्रतीक है यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना और युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों से परिचित कराना है तिरंगा यात्रा के चलते पूरे नगर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना रहा भारत माता के जयकारों से गूंजता देहगवां देर तक राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया ये तिरंगा यात्रा दहगवा ब्लॉक परिसर से शुरू हुई और मेन बाजार होते हुए वापस ब्लॉक परसर मे खत्म हुई इस मोके पर संघमित्रा मौर्य जी पूर्व सांसद बदायूं , बाबू जी नरेश चंद्र गुप्ता जी, सुभाष गुप्ता जी,मयंक गुप्ता जी ,परमवीर शाक्य जी मुनीश कश्यप जी आदि सेकड़ो लोग मौजूद रहे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया