सहसवान: ब्लॉक सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, राशन कोटेदारों को मिली सौगात

सहसवान: ब्लॉक सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, राशन कोटेदारों को मिली सौगात 


संवाददाता मसर्रत अली 
सहसवान। ब्लॉक सभागार में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में राशन कोटेदारों ने भाग लिया और मुख्यमंत्री के संबोधन एवं घोषणाओं को देखा-सुना।
लाइव प्रसारण के दौरान मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने तथा राशन कोटेदारों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। सरकार की ओर से कोटेदारों की समस्याओं, सुविधाओं और उनके कार्य को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया
ब्लाक सभागार में मौजूद अधिकारियों ने राशन कोटेदारों को सरकार की नई पहल और योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की गई।
कार्यक्रम के दौरान राशन कोटेदारों में सरकार की घोषणाओं को लेकर उत्साह दिखाई दिया। कोटेदारों ने मुख्यमंत्री की ओर से की गई पहलों को अपने हित में महत्वपूर्ण कदम बताया
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण के दौरान सहसवान ब्लॉक प्रमुख कीर्ति यादव दहगवां ब्लॉक प्रमुख पति सुभाष चंद्र गुप्ता एसडीएम सहसवान गौरव आर्य सप्लाई इंस्पेक्टर साहब लाल यादव भदेश्वर आनंद आदि लोग मौजूद रहे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया