दातागंज में रामगंगा के किनारे बाढ़ रोकने को बांध बनाने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने किया

दातागंज में रामगंगा के किनारे बाढ़ रोकने को बांध बनाने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने किया जनसंवाद
05 अगस्त को हजरतपुर पुल पर अनिश्चितकालीन धरना करेगी कांग्रेस 

 मानपुर से सिमरिया और रूपपुर से भाऊ नगला तक राम गंगा के किनारे बांध तटबंध बनाने की उठेगी आवाज

दातागंज क्षेत्र को बाढ़ मुक्त बनाने को संघर्ष करेगी कांग्रेस - अजीत यादव 

संवाददाता मसर्रत अली 

बदायूँ।कांग्रेस ने दातागंज क्षेत्र को बाढ़ मुक्त बनाने को संघर्ष का ऐलान किया है। रामगंगा के किनारे बाढ़ के स्थाई समाधान के लिए बांध तटबंध बनाने के लिए और जरतौली , चकवा ,सिमरिया समेत कटान प्रभावित ग्रामों को बचाने के लिए कांग्रेस ने बुधवार 5अगस्त दोपहर 12बजे से हजरतपुर पुल पर अनिश्चितकालीन धरना देने की घोषणा की है। 
धरने की तैयारी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने मंगलवार को हर्रामपुर , गढ़ी , लालपुर , कुंडरा मझरा ,चकवा , पिपला समेत दर्जनों गांव में जनसंवाद किया । कहा कि दातागंज क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामों को हर साल आने वाली बाढ़ से बचाने को रामगंगा के किनारे दोनों तरफ मानपुर से सिमरिया तक व रूपपुर से भाऊ नगला तक 30किलोमीटर का बांध तटबंध बनाने की आवाज जाएगी। कहा कि दातागंज क्षेत्र में हर साल आने वाली बाढ़ की समस्या का स्थाई समाधान करने को कांग्रेस संघर्ष तेज करेगी।
 कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को ग्रामीणों ने बताया कि रामगंगा के किनारे हर साल बाढ़ के चलते दातागंज तहसील के सैकड़ों ग्रामों का हर साल चार महीने सड़क मार्ग बंद हो जाता है। जिससे हर्रामपुर ,मौजमपुर , शेरपुर , नवादा , गढ़िया पैग़म्बरपुर, लालपुर, गौंटिया , कुढ़रा मझरा समेत पचास ग्रामों का बदायूँ से संपर्क कट जाता है। दर्जनों ग्रामों में खेतों में भी बाढ़ का पानी भर जाता है और फसलें डूब जाती हैं। साल में केवल एक फसल गेहूं की ही हो पाती है। जिससे क्षेत्र के किसानों जिंदगी बदहाल हो गई है। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते। हर साल भारी आर्थिक नुकसान होता है। समरेर ब्लाक के रुकुमपुर, बाड़ीखेड़ा , गन्डाह, सादुल्लागंज ,मुढ़ा , धीमरपुरा, करीमगंज , सैजनियां ,परेवा , लहडोरा , लहडेरी, आसपुर , राजपुर , शेरा , बिछलिया , चन्दोखा , धनौरा, से लेकर दातागंज ब्लाक के अकट , कुंडरा खरसाई , बेला डांडी, तालिमगंज , शंकरपुर , करनपुर , साबितगंज, चापरकौरा, खन्नू नगलिया, नौनी टिकन्ना आदि ग्रामों में भी सैलाब से फसलों को नुकसान होता है। 
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि दातागंज तहसील क्षेत्र में बाढ़ की समस्या का स्थाई समाधान कराने को आर पार का संघर्ष किया जायेगा। 
आज जनसंवाद के दौरान कांग्रेस जिला सचिव मंजेश यादव, यूथ फॉर इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर ओमवीर दद्दा, रिटायर्ड कानूनगो सुरेंद्र सिंह, संतोष , सतेंद्र यादव ,जतन सिंह, गजेन्द्र सिंह, नेम सिंह ,ओमपाल सिंह, सोरन सिंह , योगेश यादव समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया