भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष 6 अगस्त को सहसवान में कार्यकर्ताओं से पहुंचने का आह्वानसहसवान बदायूं भारतीय किसान यूनियन टिकैत के
भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष 6 अगस्त को सहसवान में कार्यकर्ताओं से पहुंचने का आह्वान
सहसवान बदायूं भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला महासचिव मजाहिर अली के आवास पर एक बैठक तहसील अध्यक्ष रन सिंह उर्फ पप्पू यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें 6 अगस्त को सहसवान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने आ रहे प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत करने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आह्वान किया गया
जिला महासचिव मजाहिर अली ने कहां की 6 अगस्त समय 12:00 बजे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश अध्यक्ष सरसोटा रोड स्थित शिवली एजेंसी पर कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक करेंगे जिसमें अधिक से अधिक कार्यकर्ता पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत करें
बैठक के दौरान तहसील अध्यक्ष रन सिंह उर्फ पप्पू यादव, सभासद अकरम कुरैशी, सतीश कश्यप , मसर्रत अली, मोहम्मद आकिल, अहमद मियां बरकाती, नजम चौधरी, आदि उपस्थित रहे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें