चेहल्लुम आज, 4 अगस्त 2026 को निकाला शिया समुदाय ने जुलूससंवाददाता मसर्रत अली बदायूँ। हुए।

चेहल्लुम आज, 4 अगस्त 2026 को निकाला शिया समुदाय ने जुलूस

संवाददाता मसर्रत अली 

बदायूँ। इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला का चेहल्लुम (अरबईन) मंगलवार को अकीदत के साथ मनाया गया। इस दौरान इमामबाड़ा मुत्तक़ीन, सय्यदबाडा बदायूँ से निकाला गया। अपने मुकर्रर रास्तो हकीम वाला चक्कर की सड़क कादरी गेट से होता हुआ कर्बला क़ाज़ी हौज़ बदायूँ पोहचकर सम्पन्न हुआ। जुलूस में शिया समुदाय ने अलम, ताजिया, का जुलूस निकाला। अजादार नौहा मातम कर इमाम हुसैन को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। हैदरी टास्क फोर्स, बदायूँ ओर से शाम 04 बजे सय्यदबाडा स्थित इमाम बारगाह ए मुत्तक़ीन बदायूँ से जुलूस निकाला गया। अध्यक्ष कैफ़ी ज़ैदी ने बताया कि मजलिस की शुरुआत अनफ रिज़वान, आमिर अब्बास, adv अनवर आलम बदायूनी के सोजख्वानी से हुई। पेशखानी अमजद इलाहाबादी ने की। ज़ाकिर ए अहलेबैत ग़ुलाम अब्बास ने खिताब किया। जुलूस मे नोहखवानी मिन्हाल, रज़ा, जुनैद आदि लोगो ने की। हैदरी टास्क फोर्स के मीडिया प्रभारी ज़ैनुल इबा ज़ैदी ने बताया कि कर्बला में इमाम हुसैन की शहादत के 40 दिन पूरे होने पर चेहल्लुम मनाया जाता है। कहा कि यह सिलसिला 1400 साल से चला आ रहा है। पहला चेहल्लुम उनके घरवालों ने मनाया। कर्बला के शहीदों को याद किया। 
शिया समुदाय इमाम हुसैन के जुलूस ए चेहल्लुम में कैफ़ी ज़ैदी ने पुलिस प्रशासन का सहयोग देने के लिए बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया और शुक्रिया अदा कारा इस मौके पर जाबिर ज़ैदी, फहीम हैदर, जावेद अब्बास, क़ासिम अब्बास, साइब रिज़वान, हसन आरज़ू, नावेद, सोनू, इसरार अहमद, इक़रार अहमद आदि शिया समुदाय के लोग शामिल हुए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ का पदभार ग्रहण किया