दहेज उत्पीड़न का आरोप, महिला ने कोतवाली पुलिस दी

तहरीर

रिपोर्ट मसर्रत अली बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव दिधौनी निवासी विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने,मारपीट करने और घर से निकाल देने का आरोप लगाया है।पीड़िता ने मायके पक्ष के लोगों के साथ शनिवार को बिल्सी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।दिधौनी निवासी निकिता पत्नी शत्रुघ्न सिंह का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और अन्य ससुरालीजन दहेज में मिले सामान को लेकर असंतोष जताते रहे और अतिरिक्त दहेज की मांग करते रहे।विरोध करने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।पीड़िता का कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया।घटना के बाद पीड़िता अपने मायके पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद मायका पक्ष के लोग उसे साथ लेकर बिल्सी कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि पीड़िता की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है।मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार