सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय को दी गई भावभीनी विदाई, एसएसपी अंकिता शर्मा ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय को दी गई भावभीनी विदाई, एसएसपी अंकिता शर्मा ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
संवाददाता मसर्रत अली
बदायूं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा की अध्यक्षता में आज शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश उपाध्याय के जनपद कासगंज स्थानांतरण के उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में एसएसपी ने श्री रजनीश उपाध्याय को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं नवीन कार्यस्थल पर सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी तथा पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।सभी ने श्री उपाध्याय के कार्यकाल के दौरान उनकी कर्तव्यनिष्ठा,नेतृत्व क्षमता,प्रशासनिक दक्षता और उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए।
विदाई समारोह भावुक माहौल में संपन्न हुआ,जहां उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री रजनीश उपाध्याय को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें