माही पंडित को अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में मिलाअवार्ड
माही पंडित को अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में मिला
अवार्ड:
सहसवान राजकीय महाविद्यालय के छात्र ने पेपर प्रेजेंटेशन मे जीता पुरस्कार
संवाददाता मसर्रत अली
बदायूँ सहसवान के राजकीय महाविद्यालय के बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र माही पंडित ने एक अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में उत्कृष्ट पेपर प्रेजेंटेशन के लिए पुरस्कार जीता है। यह कॉन्फ्रेंस महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली से संबंध महाराजा अग्रसेन कॉलेज, बरेली द्वारा आयोजित की गई थी।
माही पंडित ने डॉ. शुभ्रा शुक्ला, असिस्टेंट प्रोफेसर (वनस्पति विज्ञान) के मार्गदर्शन मे 'जेनेटिक कैंसरः कारण और रोकथाम' विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। उनके विचारों को सभी उपस्थित लोगों ने सराहा।
डॉ. शुभ्रा शुक्ला ने बताया कि माही ने जेनेटिक कैंसर के बढ़ते मामलो जैसे महत्वपूर्ण और अनछुए पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के युग में जेनेटिक कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गुरुदीप सिंह उप्पल ने माही पंडित को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि जीवन मे आगे बढ़ने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों मे भी सक्रिय रहना चाहिए, क्योंकि कॉन्फ्रेंस जैसे आयोजन ज्ञान का विस्तार करने मे सहायक होते हैं।
महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्यों,जिनमे डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी (असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी), डॉ. सौरभ नागर, डॉ. रजनी गुप्ता, डॉ. नीति सक्सेना, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. सुरजीत सिंह मौर्य, डॉ. टेकचंद, डॉ. पारुल अग्रवाल, डॉ. सूर्य प्रताप गौतम और डॉ. ब्रह्मस्वरूप शामिल हैं, ने भी माही पंडित को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और इसे सभी छात्रों के लिए प्रेरणा बताया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें