साइकिल' वाले नेताजी फुल चार्ज, गजेंद्र सिंह बोले- जनता का प्यार देखकर विरोधियों के उड़े होश

साइकिल' वाले नेताजी फुल चार्ज, गजेंद्र सिंह बोले- जनता का प्यार देखकर विरोधियों के उड़े होश

तबस्सुम सैफी 

सहसवान की सियासी पिच पर अब छक्के-चौके लग रहे हैं। समाजवादी पार्टी से टिकट के तगड़े दावेदार गजेंद्र सिंह यादव ने जनसंपर्क में ऐसा तूफान ला दिया कि विरोधी खेमे में खलबली मच गई है। 

नेताजी का दावा: 'जनता का अपार समर्थन मिल रहा' 
कुर्ता-पायजामा और गले में सपा का गमछा डाले गजेंद्र सिंह यादव जब गलियों में निकलते हैं तो नजारा देखने लायक होता है। बुजुर्ग आशीर्वाद दे रहे हैं, नौजवान सेल्फी ले रहे हैं, और माताएं-बहनें समस्याओं का पिटारा खोल रही हैं। 

नेताजी खुद जोश में हैं। एक नुक्कड़ सभा में माइक पकड़ते ही गरजे: भाइयों-बहनों, आपका जो प्यार और अपार समर्थन मिल रहा है, उससे विरोधियों की नींद उड़ी हुई है। सहसवान की जनता बदलाव चाहती है, और वो बदलाव साइकिल से ही आएगा।

ग्राउंड रिपोर्ट: सच में माहौल बना?
मौके पर देखा गया कि गजेंद्र सिंह यादव सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक फील्ड में हैं। चाय के खोखे पर चर्चा, मंदिर पर माथा, मुहीउद्दीनपुर के गंदे पानी में घुसकर जायजा, और E.O. के तबादले पर जनता को बधाई। मतलब नेताजी हर मुद्दे पर फ्रंटफुट पर खेल रहे हैं।

समर्थकों का जोश हाई है। नारे लग रहे हैं जनता की यही पुकार, गजेंद्र भैया अबकी बार गड्ढा मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त सहसवान

विरोधियों को टेंशन
नेताजी के इस जनसंपर्क अभियान से टिकट की रेस में खड़े बाकी दावेदारों के माथे पर पसीना आ गया है। अंदरखाने चर्चा है कि "गजेंद्र भाई तो अभी से चुनाव लड़ने वाले अंदाज में हैं

जनता की जुबानी
मोहल्ले के चाचा बोले, "नेता तो बहुत देखे, पर ये बंदा सुन तो रहा है। गंदे पानी में खुद उतरकर देखा, फोटो खिंचवाकर भागा नहीं।" वहीं एक नौजवान ने तंज कसा, "समर्थन तो अभी सब दे देंगे, टिकट मिल गई तो नजर आना चाहिए।


आगे क्या?
टिकट का ऐलान तो लखनऊ से होगा, पर सहसवान की गलियों में गजेंद्र सिंह यादव ने माहौल टाइट कर दिया है। अब देखना ये है कि 'जनता का अपार समर्थन' बैलेट बॉक्स तक पहुंचता है या नहीं।

सपा हाईकमान तक खबर पहुंच गई है: नेताजी फॉर्म में हैं जनता साथ में है, और साइकिल की घंटी बज चुकी है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार