सहसवान मस्जिद इनायत खां नमाज ए तरावीह मे तकमीले कुरान ए पाक का जश्न
सहसवान मस्जिद इनायत खां नमाज ए तरावीह मे तकमीले कुरान ए पाक का जश्न
संवाददाता मसर्रत अली
सहसवान नगर के मोहल्ला शाहबाजपुर में स्थित मस्जिद इनायत खा में मुक़द्दस रमज़ान के महीने में 26 रोजे और 27 वी शव पर बाद नमाज़े इशा कुरआने-पाक़ का ख़त्म शरीफ़ का एहतमाम किया गया मुस्लिम समाज मे माहे रमजान को पवित्र महीना माना जाता है जिसमे सिर्फ रब की इबादत की जाती है इस माह में हर मुसलमान रोजे रखता है और पांच टाइम की नमाज़ अदा करता है वहीं मस्जिद इनायत खा में तरावीह हो रही है पिछले 27 दिनों से मुफ्ती मोहम्मद मुबीन रज़ा तरावीह नमाज़ के दौरान कुरआने पाक़ की तिलावत कर रहे थे। तरावीह की नमाज के बाद मुफ्ती मोहम्मद मुबीन रज़ा ने गुनाहों से तौबा, बीमारियों व तमाम परेशानियों से निजात के लिए दुआ की गई। ख़त्म शरीफ़ के बाद नमाज़ियों ने मुफ्ती मोहम्मद मुबीन रज़ा को फूल माला डालकर इस्तक़बाल
किया और नज़राना भी दिया इस मौके पर हाफिज खालिक उर रहमान,हाफिज दानिश,सलीम फौजी,अजीम अंबानी मेम्बर,फारूक खान,कफील अहमद,असरार अहमद,शमी अहमद,हाफिज मुकीस,काशिफ अली खान,बिलाल,रिजवान,अब्दुल रज्जक,तरगीब अहमद,मास्टर मो.अहमद,शाहनवाज,मुकीस,सुबहान अहमद,पप्पू,शाकिर खा,दानिश,इकरार,हाफिज आसिफ,हाफिज पप्पू,जाबिर सलमानी,हमदान खान दर्जनों लोग मौजूद रहे l
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें