संदेश

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शाहिद खान का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया:

चित्र
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शाहिद खान का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया: कार्यकर्ताओं ने केक काटकर दी लंबी उम्र की शुभकामनाएं। रिपोर्ट मोहम्मद सालिम  सहसवान (बदायूं): सहसवान क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश सचिव शाहिद खान का जन्मदिन बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केक काटकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं ने सपा प्रदेश सचिव शाहिद खान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राजनीतिक जीवन में निरंतर सफलता की कामना की। इस अवसर पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में सपा नेताओं ने कहा कि शाहिद खान के सक्रिय नेतृत्व और जनता के प्रति उनके समर्पण से क्षेत्र में समाजवादी पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत हो रहा है। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर हमेशा मुखर होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया। केक काटने की रस्म के दौरान पूरा हॉल समाजवादी पार्टी के नारों और कार्यकर्ताओं की शुभकामनाओं से गूंज उठा। इस भव्य जन्मदिन समारोह में सहसवान और आसपास के क्षे...

सहसवान तहसील में "प्राइवेट लेखपाल" का खेल, जनता बोली - अब नहीं सहेगे भ्रष्टाचार।"।

चित्र
सहसवान तहसील में "प्राइवेट लेखपाल" का खेल, जनता बोली - अब नहीं सहेगे भ्रष्टाचार। रिपोर्ट किशन शर्मा *बदायूं।* सहसवान तहसील में आम जनता के काम सरकारी बाबू नहीं, बल्कि "प्राइवेट लोग" कर रहे हैं। आरोप है कि कई लेखपालों और आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों ने बिना किसी सरकारी आदेश के निजी व्यक्तियों को कुर्सी पर बैठा रखा है। नतीजा तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर और फरियादी दर-दर भटक रहा है। तहसील आने वाले दर्जनों लोगों का कहना है कि खतौनी, पैमाइश, आय-जाति प्रमाण पत्र और राशन कार्ड जैसे कामों के लिए जब वे लेखपाल से मिलते हैं, तो कुर्सी पर कोई "प्राइवेट लड़का" बैठा मिलता है। यही लोग फाइल आगे-पीछे करते हैं और काम के बदले अवैध वसूली करते हैं।  स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसी वजह से बिना पैसे दिए कोई काम नहीं हो रहा। "सरकारी कर्मचारी तो 10 बजे आते हैं, लेकिन वसूली सुबह 9 बजे से शुरू हो जाती है" - एक फरियादी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा। राजस्व विभाग के नियमों के अनुसार लेखपाल का काम सिर्फ लेखपाल ही कर सकता है। किसी भी प्राइवेट व्यक्ति को सरकारी रजिस्टर, कंप्यूटर ...

मॉडल विलेज ट्रस्ट ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशसंवाददाता

चित्र
मॉडल विलेज ट्रस्ट ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान (बदायूं)। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मॉडल विलेज ट्रस्ट द्वारा अपने चयनित गांव बसौलिया एवं कुर्बानपुर में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व विलेज कोऑर्डिनेटर अजमल हुसैन ने किया। इस दौरान गांव के जिम्मेदार नागरिकों एवं शिक्षकों के सहयोग से सरकारी विद्यालय, कब्रिस्तान तथा गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में बदर खान, नाहिद आलम अंसारी (प्रधानाचार्य, एमजी पब्लिक स्कूल), एजाज़ मास्टर, खलीक अंसारी (हेडमास्टर, प्राथमिक विद्यालय कुर्बानपुर), नज़ाकत अली, छिद्दन खान तथा बीबी फ़ातमा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर पौधे लगाए और ग्रामीणों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को बताया गया कि पेड़-पौधे पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ हवा, जल संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम के अंत में...

भाकियू के जिला महासचिव मजाहिर अली ने वृक्षारोपण किए

चित्र
भाकियू के जिला महासचिव मजाहिर अली ने वृक्षारोपण किए  संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान बदायूं भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला महासचिव मजाहिर अली ने आज पोंधे रोपण करते हुए कहां की हर एक व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना चाहिए और वृक्षारोपण के बाद उनकी देखभाल समय-समय पर पानी देना चाहिए पेड़ों को अपनी औलाद की तरह पालना चाहिए क्योंकि वृक्षो से हमें ऑक्सीजन मिलता है जो सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है इसलिए सभी को ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना चाहिए उन्होंने कहा कि इस समय बरसात का मौसम चल रहा है ऐसे समय में वृक्षारोपण ज्यादा से ज्यादा सभी लोगों को करना चाहिए

भाकियू के नवनियुक्त जिला महासचिव मजाहिर अली का बीजेपी जिला मंत्री चौधरी पुत्तन आजाद ने दिया

चित्र
भाकियू के नवनियुक्त जिला महासचिव मजाहिर अली का बीजेपी जिला मंत्री चौधरी पुत्तन आजाद ने दिया स्वागत  संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के महासचिव मजाहिर अली का आज उनके आवास पर पहुंचकर बीजेपी के जिला मंत्री चौधरी पुत्तन आजाद ने पटका पहनाकर जोरदार स्वागत करते हुए कहां की मजाहिर अली एक जुझारू कर्मठ बीजेपी के कार्यकर्ता है और बीजेपी के पूर्व सभासद पद के प्रत्याशी रहे हैं उन्होंने पार्टी के लिए काफी कर्मठता के साथ कार्य किया है आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत के महासचिव बनने पर में उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं उम्मीद करता हूं कि किसानों की समस्याओं को लेकर वह संघर्ष करेंगे और समय-समय पर हमें अवगत चलते रहेंगे नवनियुक्त जिला महासचिव मजहर अली ने कहा कि बीजेपी के जिला मंत्री चौधरी पुत्तन आजाद द्वारा मुझे जो सम्मान दिया है मैं उनका शुक्रगुजार हूं चौधरी आजाद एक जुझार बीजेपी के नेता हैं और हर समय वह समस्याओं को लेकर उनका समाधान करने में लगे रहते हैं इस अवसर पर मुकेश , बजाहिद, अकबर अली, मुशीर अहमद जावेद फारुकी, मोहम्मद शाद, सहित मौजूद रहे

डीएम व एसएसपी ने अटैना घाट का स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

चित्र
डीएम व एसएसपी ने अटैना घाट का स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा संवाददाता मसर्रत अली  बदायूं जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत शनिवार को अटैना घाट का स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से गंगा नदी के जल स्तर पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल स्तर में किसी भी प्रकार की वृद्धि होने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करते हुए आवश्यक सुरक्षा एवं एहतियाती उपाय सुनिश्चित किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी न रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने...

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने गुरुद्वारा मेन सड़क समेत 18.92 लाख की विकास योजनाओं का किया शुभारंभविकास की रफ्तार बनी पहचान, हर वार्ड तक पहुंच रहा बदलाव"बिना किसी भेदभाव के होगा शहर का विकास, जनता को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं" — ।

चित्र
पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने गुरुद्वारा मेन सड़क समेत 18.92 लाख की विकास योजनाओं का किया शुभारंभ विकास की रफ्तार बनी पहचान, हर वार्ड तक पहुंच रहा बदलाव "बिना किसी भेदभाव के होगा शहर का विकास, जनता को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं" — पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा गुरुद्वारा रोड समेत दो वार्डों में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण का फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश स्थानीय लोगों ने जताया आभार, कहा— वर्षों पुरानी मांग अब हुई पूरी संवाददाता मसर्रत अली  बदायूं। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा के नेतृत्व में शहर में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में उन्होंने लगभग 18 लाख 92 हजार रुपये की लागत से दो महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शुभारंभ कर नगरवासियों को बड़ी सौगात दी। उद्घाटन के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य किसी भी वार्ड के साथ भेदभाव किए बिना पूरे शहर का समान रूप से विकास करना है और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने सबसे पहले वार्ड संख्या-12 में मुख्तयार के ...