सहसवान की राजनीति का एक युग हुआ समाप्त:
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पाँच बार के विधायक ओमकार सिंह यादव का निधन
।संवाददाता मसर्रत अली
सहसवान-पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सहसवान विधानसभा क्षेत्र से पाँच बार विधायक रहे वरिष्ठ समाजवादी नेता ओमकार सिंह यादव का गुरुवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही बदायूँ सहित पूरे प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके परिजन पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव संभल जनपद के गुन्नौर तहसील के ग्राम सिंघोला ले गए बताया जाता है कि गुरुवार शाम करीब 4 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल सहसवान के एक निजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।बता दे ओमकार सिंह यादव ने वर्ष 1991 में जनता दल के टिकट पर पहली बार सहसवान विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद उन्होंने लगभग तीन दशकों तक सहसवान की राजनीति में अपना वर्चस्व बनाए रखा और कुल पाँच बार विधायक चुने गए। अखिलेश की समाजवादी पार्टी की सरकार में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं थी। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उनके पुत्र बृजेश यादव ने सहसवान विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बनने का गौरव प्राप्त किया।बता दे ओमकार सिंह यादव अपने सहज व्यवहार जनसंपर्क और क्षेत्र के विकास के लिए किए गए कार्यों के कारण आम जनता के बीच विशेष पहचान रखते थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही उनके आवास पर समर्थकों शुभचिंतकों व जनप्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया।ओमकार सिंह यादव के निधन को सहसवान विधानसभा क्षेत्र ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए भी एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक सामाजिक और प्रशासनिक हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें