प्रेमी के साथ गई पत्नी, नाराज पति पानी की टंकी पर चढ़ा, लोगों ने सूझबूझ से ।

प्रेमी के साथ गई पत्नी, नाराज पति पानी की टंकी पर चढ़ा, लोगों ने सूझबूझ से उतारा


संवाददाता मसर्रत अली 

बदायूं|इस्लामनगर में एक युवक बुधवार को चंदौसी रोड स्थित नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसका आरोप है कि पत्नी उसे छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई है। उसने पत्नी को वापस बुलाने की मांग की।सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से उसे नीचे उतारा गया।  
दीपक नाम के इस युवक की शादी को लगभग छह वर्ष हो चुके हैं। उसकी पत्नी का बिसौली के गांव गुलड़िया निवासी युवक से प्रेम संबंध है। दीपक को कहना है कि पत्नी बार-बार अपने प्रेमी के साथ चली जाती है।दीपक ने पत्नी को वापस बुलाने के लिए थाना पुलिस और एसएसपी से भी शिकायत की थी। 
उसका आरोप है कि कोई कार्रवाई नहीं हुई।थाना पुलिस के अनुसार, उन्होंने कई बार समझौते का प्रयास किया। लेकिन महिला फिर अपने प्रेमी के पास लौट जाती है।सूचना पर इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह और नगर पालिका बिसौली के अधिशासी अधिकारी रवि यादव भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए युवक को टंकी से नीचे उतारा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार