विधवा पर टूटा ग़मों का पहाड़ बहू ने किया बर्बाद,

विधवा पर टूटा ग़मों का पहाड़  बहू ने किया बर्बाद, ससुरालियों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़ व मारपीट ! नकदी ज़ेवर लेकर हुए रफूचक्कर, बेरहम पुलिस ने आपसी विवाद कहकर झाड़ा पल्लू                                          


रिपोर्ट देवी 

 बदायूं के कस्वा उझानी की बेरहम बहू ने जो किया उसे सुनकर सभी के रोंगटे खडे हो जायेंगे ! जालसाज बहू ने पहले पति का घर बिकवाया फिर अपने मायके वालों के साथ मिलकर रुपया पैसा, ज़ेबर आदि लूटकर अपने बीमार पति को  मरणा सन्न स्थिति में छोड़कर मायके चली गई ! यही नहीं पैसे के नशे में चूर पत्नी ने अपने मायके वालों की शह पर ससुरालीजनों की जमकर पिटाई भी की और सब कुछ लूट कर फरार हो गई ! यहाँ तक कि ससुरालीजनों ने बीमार पति व उसकी वृद्ध माँ और जवान बहिन को भी नहीं बख्शा ! बेदर्द बहू के मायके वाले पीटते रहे और वह रुपया ज़ेबर समेटने में लगी रही , सब चीखते चिल्लाते रहे, और पुलिस ने मामला पारिवारिक बताकर पल्ला झाड़ लिया जोकि बड़ा सवाल है                     उझानी के मोहल्ला नझियाई निवासी खैरुलनिशा ने अपने पुत्र मुजम्मिल की शादी सहसवान के मोहल्ला मिर्धांटोला निवासी यासीन की बेटी अमरीन से की थी! आरोप है कि अमरीन व उसके मायके वाले मुजम्मिल के हिस्से का मकान बेचने का दवाब बनाने लगे और यातनायें देना शुरू कर दीं ! अमरीन ने मायके में जाकर पूरा ताना बाना बुना ! जिसके वियोग में मुजम्मिल बीमार पड़ गया और इलाज के लिये मुजम्मिल ने अपना मकान भी बेच दिया मगर बेरहम अमरीन का पत्थर दिल नहीं पसीजा ! मकान विक्रय होने की भनक लगते ही अमरीन अपने मायके वालों को लेकर मुजम्मिल के घर आ धमकी और सबने एक राय होकर घर में गाली गलौज व मारपीट करनी शुरू कर दी और अमरीन घर में इलाज को रखा 1लाख 36 हजार रूपये, सोने के ज़ेवरात समेटने में लग गई ! पीड़ित परिवार ने 112 पर भी कॉल की और पुलिस को शिकायती पत्र भी दिया मगर पुलिस ने पारिवारिक मामला कहते हुए पल्ला झाड़ लिया! विधवा खैरुलनिशा व बीमार बेटा मुजम्मिल अब न्याय के लिये भटक रहे हैँ मगर खुद बीमार पड़े सिस्टम को लुटे हुए परिवार की आह सुनाई नहीं दे रही है ! सवाल यह कि आखिर हादसे के बाद ही सिस्टम की ऑंखें क्यों खुलती हैँ ! देखना यह होगा कि विधवा माँ और उसके बीमार बेटे को इंसाफ मिल पायेगा या प्रशासन को अभी भी किसी बड़ी अनहोनी का इंतज़ार है !

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार