वन महोत्सव के चौथे दिन भी चला वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण बढ़ाने की वचनबद्धता दोहराई गई
वन महोत्सव के चौथे दिन भी चला वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण बढ़ाने की वचनबद्धता दोहराई गई
वन महोत्सव के अवसर पर विनायक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण, पौधों का वितरण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
संवाददाता मसर्रत अली
सहसवान (बदायूँ) वन महोत्सव के चौथे दिन सहसवान रेंज के अंतर्गत स्थित विनायक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल,दिल्ली रोड, सहसवान में पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान तथा "आम बहार, आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत आम के पौधों का वितरण किया गया एवं विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमूह को अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया।
पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता विकसित करने हेतु निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों के महत्व पर आधारित एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसके माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी सुरक्षा करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रीति अग्रवाल,विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। वन विभाग की ओर से सुशील कुमार सिंह,क्षेत्रीय वन अधिकारी,सहसवान,वन दरोगा देवेन्द्र कुमार,विजय सिंह,सूरज मोहन,वनरक्षक शशांक कुमार,पुष्पेंद्र कुमार एवं रामबाबू की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की वचनबद्धता भी दोहराई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें