वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़: पुलिस ने तीन शातिर चोरों को दबोचा

वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़: पुलिस ने तीन शातिर चोरों को दबोचा, कब्जे से बरामद हुईं चोरी की दस बाइक


संवाददाता मसर्रत अली 

इस्लामनगर।पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की तीन बाइकों के साथ अंतरजनपदीय तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर एक खंडहर से सात और मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। शुक्रवार को पुलिस ने तीनों वाहन चोरों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि इस्लामनगर के इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह बदायूं-संभल जिले के बॉर्डर पर अल्लैहपुर गांव से आगे बृहस्पतिवार रात वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।इसी दौरान तीन बाइकों पर आते तीन युवक दिखे। सीओ ने बताया कि पुलिस ने रोका तो वह बाइक छोड़कर भागने लगे।पुलिस ने कुछ दूरी पर तीनों को दबोच लिया। पकड़े गए तीनों युवक बाइकों से संबंधित कागजात नहीं दिखा सके।
सीओ ने बताया कि थाने पर लाकर सख्ती से पूछताछ की गई तो तीनों ने अपने नाम फूल सिंह निवासी स्योहारा जुनावाई, मनवीर निवासी गांव पानीवाल रजपुरा और आदित्य निवासी मऊ कठेर बहजोई, जिला संभल बताया।पूछताछ में तीनों ने पुलिस के साथ गोशाला के खंडहर से सात अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद कराईं।पुलिस ने सभी 10 मोटर साइकिलें चोरी की बताई हैं।तीनों आरोपी मोटरसाइकिलों की चोरी कर उन्हें जगह-जगह बेचा करते थे।तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार