पीएम आवास योजना का लाभ अभी तक नही पहुंचा गरीबों तक
पीएम आवास योजना का लाभ अभी तक नही पहुंचा गरीबों तक
तहसील और नगर पालिका में पीएम आवास योजना की फाइलें धूल चाटती नज़र आ रही है
रिपोर्ट नजम चौधरी
सहसवान सरकार ने गरीबों को पक्की छत देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है परंतु अभी तक गरीबों तक उनका अधिकार पहुंचता नजर नहीं आ रहा है 1 जनवरी 2025 से पीएम आवास योजना के अंतर्गत ऑनलाइन फॉर्म पत्रों द्वारा भरवा गए थे जिसके लिए गरीबों द्वारा भारी रकम भी खर्च की गई थी उसके बावजूद भी अभी तक पीएम आवास योजना की फाइलों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है तहसील और नगर पालिका में पीएम आवास योजना की फाइलें है धूल चाटती नजर आ रही है गरीब पत्रों ने बताया कि आवास के लिए एक वर्ष से अधिक समय बीत गया और अभी तक उन्हें आवास मुहैया नहीं कराए गए हैं जबकि पत्रों द्वारा ऑनलाइन फॉर्म जमा कर दिए गए हैं जिसमें काफी खर्चा भी हुआ है उसके बावजूद भी अभी तक कुछ नहीं हुआ है पीएम आवास योजना की फाइलें तहसील और नगर पालिका में रखी हुई है और गरीबों को लूटा जा रहा है लोगों को कहना है कि जब अपनी फाइलों के बारे में नगर पालिका मालूमात करने जाते हैं तो तहसील कार्यालय में होने की बात की जाती है वही जब तहसील जाकर जानकारी ली जाती है तो नगर पालिका में फाइलें की बात कहकर टहल दिया जाता है जबकि सरकार की मंशा है की हर बेघर को पक्की छत मिले और लोगों को इसका सीधा लाभ मिल सके तहसील और नगर पालिका में गरीबों की जमा फाइलें डूबा ऑफिस काफी संख्या में नहीं पहुंची है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें