सहसवान: बारात में करंट हादसे के बाद पीड़ित परिवार को मिली मदद,

भाजपा नेता विक्रांत यादव ने दिए ₹50000सादपुर गांव का मामला, रात 12 बजे रंगशाला की ट्रॉली हाईटेंशन लाइन से टकराई थीसं

वाददाता मसर्रत अली

 सहसवान कोतवाली क्षेत्र के सादपुर गांव में रविवार रात बारात के दौरान हुए दर्दनाक हादसे के बाद आज पीड़ित परिवार को राहत मिली। वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव आज पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और दुख की इस घड़ी में ₹50000 की आर्थिक सहायता प्रदान की।बता दें कि रविवार रात करीब 12:00 बजे गांव में बारात निकाली जा रही थी। बारात में चल रही रंगशाला की ट्रॉली रास्ते में नीचे लटक रहे हाईटेंशन बिजली के तारों से छू गई। तार छूते ही पूरी ट्रॉली में तेज करंट फैल गया। इस हादसे में अपिल यादव पुत्र धर्मपाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं श्री ओम सहित 4-5 अन्य लोग भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए थे।गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाया और बिजली सप्लाई बंद कराई गई, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद बारात में खुशी का माहौल मातम में बदल गया था। नेता विक्रांत यादव ने बढ़ाया मदद का हाथ आज वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव पीड़ित परिवार से मिले और उनका ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार को ₹50000 की आर्थिक मदद सौंपी। विक्रांत यादव पहले भी सामाजिक कार्यों में आगे रहते आए हैं। चाहे बच्चों की पढ़ाई का मामला हो या किसी पीड़ित परिवार पर आई आपदा का, वे हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं।प्रथम दृष्टया हादसे की वजह बिजली के तारों का नीचे लटकना और ट्रॉली की ऊंचाई ज्यादा होना बताया जा रहा है। गौरतलब है कि बारात-समारोह में डीजे की ऊंची ट्रॉलियों के बिजली तारों से टकराने से हादसे लगातार सामने आ रहे हैं। प्रशासन की ओर से कई बार चेतावनी के बावजूद ऐसी घटनाएं रुक नहीं रही हैं

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार