उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य सूचना आयुक्त का सहसवान में हुआ दौरा डॉ.

बदायूं न्यूज़ 


फेसबुक आईडी पर सभासदों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने पर भड़के सभासद
पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग


सहसवान नगर पालिका सहसवान के सभासदों ने फेसबुक पेज सहसवान का आईना" के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पुलिस प्रशासन को प्रार्थना-पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
सभासदों का कहना है कि फेसबुक आईडी सहसवान का आईना से सार्वजनिक रूप से की गई एक पोस्ट में नगर पालिका परिषद सहसवान के सभी वार्ड सभासदों के लिए अपमानजनक एवं अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। उनका आरोप है कि इस पोस्ट से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की गरिमा और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है तथा जनता के बीच उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है।
प्रार्थना-पत्र में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती हैं और जनप्रतिनिधियों के प्रति अनावश्यक वैमनस्य पैदा करती हैं। 
सभासदों ने प्रार्थना-पत्र के साथ संबंधित फेसबुक पोस्ट के स्क्रीनशॉट और अन्य उपलब्ध साक्ष्य भी प्रशासन को सौंपे हैं। मामले में पुलिस द्वारा जांच के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है
बदायूं से तबस्सुम सैफी की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार