सहसवान नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर विद्यार्थी नबील अहमद को किया गया सम्मानितरिपोर्ट मसर्रत अली सहसवान: नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर अभ्यर्थी को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया।

सहसवान नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर विद्यार्थी नबील अहमद को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट मसर्रत अली 

सहसवान: नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर अभ्यर्थी को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। सर सय्यद पब्लिक स्कूल के प्रबंधक दूल्हे हसन फराज ने बताया कि नगर निवासी राजस्व निरीक्षक नदीम अहमद के पुत्र नबील अहमद ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सर सय्यद पब्लिक स्कूल में प्राप्त की। विद्यालय प्रबंधन को इस पर गर्व की अनुभूति हो रही है। विद्यालय प्रबंधक और स्टाफ द्वारा नबील अहमद को फूलमालाएं पहनाकर और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान विद्यालय में भी मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर सईद अहमद, सैयद इज़हार, वकील अहमद, ज़हीन अफ़सा, इंशा अंसारी, अफीफा, अदीबा खान आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार