आषाढ़ अमावस्या का पर्व आज नदी घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के लिए अधिकारी रहेंगे

आषाढ़ अमावस्या का पर्व आज नदी घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के लिए अधिकारी रहेंगे तैनात


संवाददाता मसर्रत अली 


बदायूं जिलाधिकारी अवनीश राय ने सोमवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा व आषाढ़ अमावस्या के सम्बंध में विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु कछला गंगा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आषाढ़ अमावस्या का पर्व 14 जुलाई, 2026 दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। जनपद के विभिन्न नदी घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु आवागमन एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मजिस्ट्रेट अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
उन्होंने निर्देश दिए कि कछला गंगा घाट बदायूँ की ओर से, कछला घाट कासगंज की ओर, कछला पुल पर, अटैना घाट फर्रुखाबाद की ओर, अटैना घाट बदायूँ की ओर पर तीन शिफ्टों में तथा सुकर्रा घाट थाना सहसवान, मलपुर ततेरा घाट थाना जरीफनगर, नगलावरन जामनी थाना सहसवान, कुंवरपुर चांदपुर घाट थाना जरीफनगर, भुण्डी घाट थाना उसहैत, बेला डांडी घाट थाना दातागंज, नगरिया खनु रामगंगा घाट, नौनी टिकन्ना रामगंगा घाट, हजरतपुर पुल नीचे रामगंगा घाट, मुड़ा पुख्ता थाना दातागंज, चितरी घाट थाना हजरतपुर घाटों पर दो शिफ्टों में कानून एवं शांति व्यवस्था मजिस्टेªट नामित किए गए हैं।
 उन्होंने बताया कि सभी नामित मजिस्ट्रेट अधिकारी निर्धारित समय पर अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। तैनात अधिकारी अपने क्षेत्राधिकार के घाटों पर संबंधित राजस्व, नगर विकास, पंचायत विभाग एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे। घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि नदी घाटों पर किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारी तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे तथा इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे सौंपे गए दायित्वों का पूरी गंभीरता एवं उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार