नीरज सक्सेना अध्यक्ष अतर सिंह शाक्य व महेंद्र सक्सेना मनोनीत, पत्रकारों ने संगठन की मजबूती का लिया संकल्प।

नीरज सक्सेना अध्यक्ष अतर सिंह शाक्य व महेंद्र सक्सेना मनोनीत, पत्रकारों ने संगठन की मजबूती का लिया संकल्प।

रिपोर्ट मसर्रत अली 


सहसवान (बदायूं) सहसवान पत्रकार संगठन की कार्यकारिणी का गठन सोमवार को नगर के पत्रकार आतिफ निसार जेनूँ के आवास पर क्षेत्र के पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों की एकजुटता, उनके हितों की रक्षा तथा संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से सहसवान पत्रकार एसोसिएशन का गठन करते हुए नई कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया।
बैठक में नीरज सक्सेना को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही अतर सिंह एवं महेंद्र सक्सेना को संरक्षक, अबीर सक्सेना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा एसपी सिंह, आसिम अली, सैयद तुफैल अहमद और रिंकू भारद्वाज को उपाध्यक्ष बनाया गया।सौरभ गुप्ता एवं तारिक अली को महासचिव, योगेंद्र यादव एवं मुकीम अहमद को सचिव, मुशाहिद रज़ा एवं मसर्रत अली सलमानी, को संयुक्त सचिव, अभिषेक सक्सेना को संगठन मंत्री, मोहित यादव को सह संगठन मंत्री, आतिफ निसार जेनूँ को कोषाध्यक्ष, योगेंद्र उपाध्याय को कार्यालय मंत्री, राशिद अली को मीडिया प्रभारी, रवि शाक्य को संयुक्त मीडिया प्रभारी, जगतपाल को प्रचार मंत्री तथा शिव यादव को विधिक सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई। रवि शंकर को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष नीरज सक्सेना ने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है। पत्रकारों को आपसी एकता और समन्वय के साथ कार्य करते हुए निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना, उनके सम्मान को बनाए रखना तथा समय-समय पर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करना है।
बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने संगठन को मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया और पत्रकार हित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर एकजुट होकर कार्य करने का भरोसा जताया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार