जानी-मानी हस्ती, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मास्टर खुर्शीद अली खान का

जानी-मानी हस्ती, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मास्टर खुर्शीद अली खान का इंतकाल

संवाददाता मसर्रत अली 

सहसवान: नगर की एक प्रतिष्ठित और सम्मानित शख्सियत, शिक्षा जगत के चमकते सितारे और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मास्टर खुर्शीद अली खान साहब का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इंतकाल हो गया है। उनके निधन की खबर से सहसवान और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। मास्टर खुर्शीद अली खान साहब अपने क्षेत्र में शिक्षा और समाज सेवा के लिए विशेष पहचान रखते थे।
  शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और सराहनीय सेवाओं के लिए उन्हें देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, शिक्षाविदों और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है तथा दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।बुधवार को उन्हें सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार