प्राथमिक विद्यालय में टूटकर गिरा बिजली का तार: करंट की चपेट में आने से दो सगे भाई झुलसे; निजी अस्पताल में भर्ती

प्राथमिक विद्यालय में टूटकर गिरा बिजली का तार: करंट की चपेट में आने से दो सगे भाई झुलसे; निजी अस्पताल में भर्ती

संवाददाता मसर्रत अली 

बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव नेथुआ स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार सुबह बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से दो सगे भाई झुलस गए।घटना के बाद दोनों बच्चों को उपचार के लिए तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।
गांव नेथुआ निवासी लियाकत ने बताया कि उनके बेटे असद और अहद शुक्रवार सुबह प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने गए थे। आरोप है कि विद्यालय परिसर में पिछले तीन दिन से बिजली का तार टूटा पड़ा था, जिसकी शिकायत के बावजूद उसे ठीक नहीं कराया गया। इसी दौरान दोनों बच्चे टूटे हुए तार की चपेट में आ गए और करंट लगने से झुलस गए।
घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने इस मामले में लापरवाही का आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। लियाकत का आरोप है कि जिस समय दोनों बच्चे करंट की चपेट में आए, उसी दौरान अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो गई। उनका कहना है कि यदि बिजली आपूर्ति जारी रहती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार