बदायूं में भीषण हादसा: पिकअप वाहन ने वैन को मारी टक्कर, बुआ-भतीजे की मौत,

बदायूं में भीषण हादसा: पिकअप वाहन ने वैन को मारी टक्कर, बुआ-भतीजे की मौत, परिवार के 10 लोग घायल

संवाददाता मसर्रत अली 
बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सामने से इको वैन को टक्कर मार दी।हादसे में वैन में सवार बुआ-भतीजे की मौके पर मौत हो गई,जबकि उसमें सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसा रानेट चौराहे से आगे डी-पॉल स्कूल के सामने हुआ।हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।जहां से चार गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
बिल्सी थाना के गांव देहमू निवासी फूल सिंह अपने परिवार के साथ इको वैन में सवार होकर अपने पैतृक गांव वैन गांव पहुंचे। वहां से अपने भाई मुंशी के परिवार को लेकर जात करने के लिए बिसौली थाना क्षेत्र के गांव आसफपुर फकावली को जा रहे थे।वैन को फूल सिंह का भतीजा हेम सिंह चला रहा था।शु्क्रवार की रात करीब 10 बजे बिसौली में ही रानेट चौराहे से आगे डी-पॉल स्कूल के पास पहुंचने पर सामने से आ रही दूध ले जाने वाली पिकअप गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। 
चार घायलों की हालत नाजुक:-टक्कर लगने से वैन में सवार मुंशी (36 वर्ष) और उसकी की बुआ कंटूरी (65 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में वैन में सवार फूल सिंह, उसकी पत्नी सर्वेश, बेटा गौरव,अखिलेश, शिवम तथा मुंशी की पत्नी वॉबी,बेटा संजू और बेटी रोशनी के अलावा मुंशी का भतीजा अंशुमन, चालक हेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हेम सिंह और फूल सिंह, संजय उर्फ संजू और गौरव को हायर सेंटर रेफर किया गया है। 
सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया है।मौके पर कुछ दूध फैला है लेकिन जांच के बाद ही कहा जा सकता है कि किस वाहन ने टक्कर मारी। हादसे में दो की मौत हुई है।घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार