परिवहन विभाग का एक्शन: यात्रियों को बगैर टिकट ले जाने पर संविदा ड्राइवर व महिला कंडक्टर बर्खास्त
परिवहन विभाग का एक्शन: यात्रियों को बगैर टिकट ले जाने पर संविदा ड्राइवर व महिला कंडक्टर बर्खास्त
संवाददाता मसर्रत अली
बदायूं।शाहजहांपुर के परौर से आनंद बिहार जा रही बदायूं डिपो की बस में 11 यात्री बिना टिकट पकड़े जाने पर महिला कंडक्टर एवं ड्राइवर की संविदा समाप्त कर दी गयी है। एआरएम राजेश पाठक ने कार्रवाई कर रिपोर्ट आरएम को भेज दी है।एआरएम की इस कार्रवाई से डिपो में हड़कंप मचा है। एआरएम राजेश पाठक ने 15 जुलाई के लिये परौर से आनंदबिहार जा रही बदायूं डिपो की बस कलान से 12 किमी आगे बाराकलां के समीप चेक की थी।चेकिंग के दौरान एआरएम के लिये बस में कुल 20 यात्री मिले। जिनमें से 12 के टिकट नहीं बने थे।
इनमें एक दिव्यांग यात्री था, जिसके पास दिव्यांग प्रमाण पत्र था। 11 बिना टिकट यात्रियों में तीन यात्री कलान से आनंदबिहार, तीन यात्री कलान से बदायूं, तीन यात्री कलान से उसावां एवं एक यात्री बाराकलां से बदायूं का था। एआरएम ने डब्ल्यूटी लिखने के बाद इन सभी यात्रियों के अपने सामने टिकट बनवाये और रूट के लिये बस रवाना करायी।इसके बाद एआरएम ने डिपो पहुंचकर निगम के अधिकारियों को 11 बिना टिकट यात्री पकड़े जाने की जानकारी दी।उच्च अधिकारियों ने तत्काल संविदा समाप्ति के निर्देश दिये। जिसके क्रम में एआरएम ने संविदा पर तैनात कंडक्टर पूनम एवं ड्राइवर उमेश की संविदा समाप्त कर दी है। एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि बस में 11 बिना टिकट यात्री मिलने पर ड्राइवर उमेश, कंडक्टर पूनम की संविदा समाप्त कर दी गयी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें