रिश्तेदारी मेंआई युवती की गंगा में डूब कर हुई मौत, परिवार में मचा कोहरामराजस्व टीम तथा जल टीम युवती के शव को बरामद करने के लिए गंगा में कर रही है
रिश्तेदारी मेंआई युवती की गंगा में डूब कर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
राजस्व टीम तथा जल टीम युवती के शव को बरामद करने के लिए गंगा में कर रही है रेस्क्यू
समाचार लिखे जाने तक जल टीम को नहीं मिल पाई सफलता
रिपोर्ट मसर्रत अली
सहसवान (बदायूं) सहसवान तहसील क्षेत्र के सीमा पर स्थित ग्राम नगला बरन गंगा नदी में रिश्तेदारों के साथ गंगा स्नान करने आई 15 वर्षीय एक युवती की डूब कर मृत्यु हो गई, परिजनों को जैसे ही जानकारी हुई उसे निकालने का काफी प्रयास किया परंतु असफलता हाथ लगी मौके पर तत्काल राजस्व टीम एवं जल रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है जो अभियान में जुटी हुई है!
जानकारी के मुताबिक ग्राम नगला बरन में बाबूराम के पुत्र की बारात गई हुई थी परिजन बारात लौटने की प्रतीक्षा कर रहे थे। कुछ रिश्तेदार एवं पारिवारिक जन विशेष कर महिलाएं जिसमें तहसील बिसौली के ग्राम करकेरा कृपाल की 15 वर्षीय पुत्री सविता भी गंगा स्नान करने चली गई स्नान करते-करते सविता गंगा के तेज बहाव में बहती चली गई जिससे महिलाओं तथा मौजूद पुरुषों ने निकालने का प्रयास किया परंतु असफलता हाथ लगी। रिश्तेदारों के हाथ पैर फूल गए तथा वहीं पर चीखने चिल्लाने तथा रोने की आवाज में आने लगी। मामले की जानकारी तत्काल राजस्व टीम को दी गई मौके पर राजस्व टीम पहुंच गई और उसने जल रेस्क्यू टीम को मौके पर बुला लिया रेस्क्यू टीम और राजस्व टीम संयुक्त रूप से प्रयास करके युवती के शव को बरामद करने का प्रयास कर रही है परंतु समाचार लिखे जाने तक सफलता हाथ लगी थी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें