सैदपुर में माहौल खराब करने की कोशिश, व्यापारियों ने बंद रखीं

सैदपुर में माहौल खराब करने की कोशिश, व्यापारियों ने बंद रखीं दुकाने


संवाददाता मसर्रत अली 

सैदपुर।कस्बा क्षेत्र में कक्षा दो की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दूसरे समुदाय के आरोपी निजाकत अली को जेल भेजे जाने के बाद माहौल खराब करने की कोशिश की गई।दोनों समुदायों के लोगों के बीच मनमुटाव सामने आया है।मंगलवार सुबह 10-12 व्यापारियों ने यह कहते हुए अपनी दुकानें बंद कर दीं कि दूसरे समुदाय के लोग दुकानों से सामान नहीं खरीद रहे हैं और जिसने खरीद लिया तो उससे सामान वापस कराया जा रहा है।दुकानें बंद होने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में भी खलबली मच गई।सीओ ने मौके पर पहुंच व्यापारियों से बात कर उन्हें मनाया।इस मनमुटाव के चलते दिनभर दुकानें बंद रहीं।
सैदपुर कस्बे में कई व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर आरोप लगाया है कि दुष्कर्म कांड के बाद एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उसमें यह मेसेज भेजा गया कि दुकानों से सामान नहीं खरीदें।दुकानें बंद होने की सूचना पर वजीरगंज थाने के इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार मौके पर पहुंचे और कस्बा के भाजपा कार्यालय पर व्यापारियों के साथ वार्ता कर दुकानें बंद करने का कारण पूछा। दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में व्यापारियों ने आरोप लगाया कि छह जुलाई को छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। इस मामले में आरोपी निजाकत अली को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था।
इस प्रकरण के तीन दिन बाद से दूसरे समुदाय के लोग सामान खरीद कर वापस कर रहे हैं।इस वजह से कस्बे के मुख्य मार्ग की अधिकांश मिठाई,फल और चाट पकौड़ी की दुकानें बंद रखी गई और ठेले नहीं लगाए गए।इंस्पेक्टर ने समस्या के संबंध में लिखित शिकायत करने और दुकानें खोलने की अपील की।इंस्पेक्टर ने कस्बे में माहौल खराब करने वाले अराजक तत्वों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
बिसौली सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने भी दुकानदारों से मुलाकात की।सीओ ने व्यापारियों से दुकानें खोलने की बात कही।दुकानदारों ने बुधवार से दुकानें खोलने का आश्वासन दिया।पुलिस प्रशासन लगातार घटना पर नजर बनाए हुए है।सीओ ने बताया कि कुछ गलतफहमी हो गई है, किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों पर नजर बनाए हुए हैं।दोनों समुदायों के लोगों से बात की गई है।
दुकानें खाली कराने का अल्टीमेटम देने की भी चर्चा:-चर्चा यहां तक हो रही है कि कई दुकानें दूसरे समुदाय के लोगों की मार्केट में हैं, ऐसे में कुछ दुकानें खाली कराने का भी अल्टीमेटम दिया गया है।इससे दुकानदार और परेशान हैं।
कुछ दुकानों के बंद रहने की जानकारी मिली थी,जबकि अधिकांश बाजार सामान्य रूप से खुला रहा। पुलिस की पूरे घटनाक्रम पर नजर है।किसी भी कीमत पर माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।अफवाह फैलाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. हृदेश कठेरिया, एसपी ग्रामीण

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार