रफ्तार का कहर: पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिवारों में छाया मातम

रफ्तार का कहर: पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिवारों में छाया मातम


संवाददाता मसर्रत अली 
बदायूं के बिसौली में आज रविवार की दोपहर तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद एफएम हाईवे (मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे) पर महोरी के समीप जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वाहनों को कब्जे में लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।हादसे में बाइक सवार कुलदीप सागर (26 वर्ष) पुत्र ओमकार व संजीव सागर (25) पुत्र सियाराम सागर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों युवक फैजगंज बेहटा के रहने वाले थे।  
बताया जा रहा है कि कुलदीप गैस एजेंसी से सिलिंडर लेने जा रहा था, तभी बिसौली की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक खाई में जा गिरी, जबकि पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।  घटना की जांच शुरू कर दी। 
*ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा:-* प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा आगे चल रहे ई-कार्ट को ओवरटेक करने के दौरान हुआ। बाइक सवार ई-कार्ट को ओवरटेक कर रहे थे,तभी सामने से आ रही पिकअप से बाइक भिड़ गई। लोगों के अनुसार बाइक की रफ्तार भी ज्यादा थी।दोनों युवक हेलमेट भी नहीं पहने थे।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार