संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत: ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, 6 महीने पहले हुई थी शादी

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत: ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, 6 महीने पहले हुई थी शादी


संवाददाता मसर्रत अली

 
बदायूं के फैजगंज थाना क्षेत्र के गांव सिसरका गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। छह माह पहले उसकी शादी हुई थी।मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।घटना के बाद ससुराली भाग गए हैं।मृतका के भाई ने बताया कि उनके बहनोई के किसी और महिला के साथ संबंध थे।बहन ने कई बार यह बात कही थी।उन्होंने बहनोई समेत अन्य ससुरालियों के विरुद्ध तहरीर दी गई है। 
मृतका के भाई ने लगाया ये आरोप विवाहिता के भाई लोकेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बहन सीमा की शादी फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सिसरका निवासी अंकित के साथ नवंबर 2025 में की थी।इसके बाद अंकित बहन को लेकर हिमाचल प्रदेश मजदूरी करने चला गया था।वहीं उसने सीमा को फंदे से लटका दिया।
मौत के बाद उसे लेकर अपने गांव सिसरका आ गया।रविवार को उन्हें किसी ने घटना की सूचना दी तो वे लोग बहन के घर पहुंचे। वहां बहन का शव मिला। उसके ससुराल वाले भाग गए थे।भाई ने बहन के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।जांच शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार