सड़क पर नियमों को ठेंगा दिखाने वालों पर एक्शन! 4 ओवरलोड वाहन सीज, 15 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगे रिफ्लेक्टर

सड़क पर नियमों को ठेंगा दिखाने वालों पर एक्शन! 4 ओवरलोड वाहन सीज, 15 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगे रिफ्लेक्टर

संवाददाता मसर्रत अली 

बदायूं। जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया। इस दौरान ओवरलोडिंग में 4 माल वाहनों का चालान कर परिवहन कार्यालय में सीज किया गया।वहीं नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए 4 चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर वाहन सीज किए गए।
सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर 48 वाहनों का चालान किया गया।5 वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप न लगा होने और 8 वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने पर चालान काटे गए।अभियान के दौरान 15 ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाए गए ताकि रात में हादसों से बचा जा सके।इस दौरान एआरटीओ प्रशासन/ प्रवर्तन हरिओम, यात्री/ मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी,उपनिरीक्षक यातायात ललित कुमार के साथ यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के प्रवर्तन सिपाही मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार