खेत की झोपड़ी में फंदे से लटका मिला 18 वर्षीय युवक, 8 साल पहले हुई थी मां-बाप की मौत

खेत की झोपड़ी में फंदे से लटका मिला 18 वर्षीय युवक, 8 साल पहले हुई थी मां-बाप की मौत


रिपोर्ट मसर्रत अली

 
बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के अथईया गांव स्थित एक खेत की झोपड़ी में 18 वर्षीय लड़के का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया


।मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान गौतम सिंह (18) पुत्र जयपाल, निवासी


 रामपुर,जनपद कासगंज के रूप में हुई। गौतम पिछले कई वर्षों से अपनी ननिहाल में रह रहा था।बताया गया कि उसके माता-पिता का करीब सात-आठ वर्ष पहले निधन हो गया था। इसके बाद वह अपने तीन भाइयों और एक बहन के साथ ननिहाल में रहकर जीवन यापन कर रहा था।



परिवार का खर्च चलाने के लिए वह मेहनत-मजदूरी भी करता था।परिजनों ने बताया कि गौतम का किसी से कोई विवाद या रंजिश नहीं थी। खेत में बनी झोपड़ी में उसका शव फंदे से लटका मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।सूचना पर उझानी


 कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह  का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य



 साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार