दंपती गया था खेत पर उस की गैर मौजूदगी में घर में अकेली 15 वर्षीय युवती को लेकर युवक हुआ रफूचक्कर पीड़ित की मां ने दी तहरीर

दंपती गया था खेत पर उस की गैर मौजूदगी में घर में अकेली 15 वर्षीय युवती को लेकर युवक हुआ रफूचक्कर पीड़ित की मां ने दी तहरीर 



संवाददाता मसर्रत अली 

सहसवान थाना क्षेत्र के मोहल्ले से बीते दिन एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत के बाद लड़की को अमित नामक युवक के साथ बरामद किया गया है। लड़की की मां ने अमित पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि घटना 2 जुलाई 2026 की शाम करीब 7 बजे की है। वह अपने पति के साथ खेत पर गई थीं और उनकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। जब वे खेत से घर लौटीं, तो बेटी घर पर नहीं मिली। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला।

बाद में, लड़की को मोहल्ले के ही अमित पुत्र चंद्रपाल के साथ पाया गया। मां का आरोप है कि अमित उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। मोहल्ले के शिशुपाल, गंगाप्रसाद और रामवीर सहित कई अन्य लोगों ने इस घटना को देखा।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि कानूनी कार्रवाई करने पर अमित ने जान से मारने की धमकी दी है। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार