भाजपा ने किया नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का सम्मान

भाजपा ने किया नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का सम्मान 

रोहित सेठ 

*भाजपा अध्यक्ष ने मतदाताओं का जताया आभार कहा विकास व सुशासन के मुद्दे पर होगा काम

*महापौर ने भाजपा पदाधिकारियों एवं पार्षदों समेत देखी केरला द स्टोरी

     वाराणसी 15 मई। सोमवार को गुलाबबाग सिगरा स्थित भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में नगर निगम चुनाव में निर्वाचित महापौर और पार्षदों के सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न हुआ।
         समारोह में उपस्थित क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में काशी के जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास सभी जनप्रतिनिधियों को होना चाहिए। हम सभी के गौरव का विषय है कि काशी में नगर निगम में बहुमत आई है। 
    श्री दिलीप सिंह पटेल ने पार्षदों को अपने पद के अनुरूप जनता की सेवा पार्टी की रीति नीति और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने तथा आगामी लोकसभा चुनाव में भी पार्टी का सहयोग करने का कार्य करने को कहा।
     राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि यह जीत भारतीय जनता पार्टी की मोदी और योगी सरकार के कार्यों की जीत है।
     राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि यह भाजपा के उन कार्यकर्ताओं की जीत है जो निःस्वार्थ भाव से समाज में दिन रात काम करते हैं। 
   नवनिर्वाचित महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि इस जीत के लिए काशी नगरी की सम्मानित जनता का आभार व्यक्त करता हूं और विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देता हूं।
     इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने नगर निकाय के चुनावों में मतदाताओं का धन्यवाद व आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि विकास व सुशासन के मुद्दे पर विकास के कार्य कराए जाएंगे।
   श्री विद्यासागर राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार रिकॉर्ड वोटों से महापौर सीट जीती है तथा रिकॉर्ड 63 पार्षद जिसमें 19 महिला पार्षद भी हैं।
    सम्मान समारोह को क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, विधान परिषद सदस्य एवं जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक त्रिभुवन राम, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया और सुशील त्रिपाठी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने भी संबोधित किया। 
    कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, संचालन चुनाव संयोजक एवं महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री संजय सोनकर ने किया।
       इस अवसर पर मुख्य रूप से नवनिर्वाचित महापौर अशोक तिवारी के साथ-साथ भाजपा के सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को सम्मानित किया गया‌ समारोह के पश्चात महापौर अशोक तिवारी ने नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों एवं महानगर पदाधिकारियों तथा मंडल अध्यक्षों के साथ सिगरा स्थित आईपी मॉल में केरला द स्टोरी फिल्म देखी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आत्मा विशेश्वर, आलोक श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा, डॉ गीता शास्त्री, साधना वेदांती, इंजीनियर अशोक यादव, मधुकर चित्रांश, एडवोकेट अशोक कुमार, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, शैलेंद्र मिश्रा सोनू, डॉ रचना अग्रवाल, डॉ अनुपम गुप्ता किशन कनौजिया नीरज जायसवाल दिलीप साहनी विवेक मौर्य, कुशाग्र श्रीवास्तव, ऋतिक मिश्रा, इंदु भूषण गुप्त सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शंकराचार्य जी महाराज के आह्वान पर नेपाल से आये शिवभक्तों ने शिवलिंग समर्पित किया

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

दिल्ली पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व धर्मेंद्र यादव सहित सांसदों की गिरफ्तारी से देशभर के कार्यकर्ताओं में रोष