अरविंद कुमार को बनाया गया पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ का जोनल अध्यक्ष ""रोहित सेठ भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ का द्विवार्षिक महाधिवेशन का दूसरा दिन नई कार्यकारिणी के गठन एवं संरक्षा सेमिनार के साथ संपन्न हुआ ।पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन के दूसरे दिन के मुख्य अतिथि सैयदराजा के विधायक श्री सुनील सिंह रहे । उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों से जुड़ाव पूर्व से भी रहा है। कर्मचारियों समस्याओं को सरकार के सामने रखेंगे एवं शीघ्र समाधान का प्रयास करेंगे। प्रस्ताव सत्र में मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि कार्यनुरुप पदों की समीक्षा एवं नए पदों का सृजन तथा रिक्त पदों को शीघ्र भरने की कार्यवाही की जानी चाहिए। आज संरक्षा सेमिनार का आयोजित हुआ जिसमें "संरक्षित संचालन में श्रमिक संगठनों की भूमिका विषयक चर्चा हुई। इस परिचर्चा में संघ के प्रतिनिधियों के अलावा मुख्य संरक्षा सलाहकार श्री उपेंद्र तिवारी एवं मुख्य क्रु कंट्रोलर श्री बसंत उरमा जी ने भाग लेकर संरक्षा सूत्र बताएं ।साथ ही खाली पदों के कारण कर्मचारियों को नियमित विश्राम , छुट्टी न मिलना, कार्यनुरूप पदों पर कर्मचारी उपलब्ध न होना एवं प्रशासनिक दबाव में संरक्षा के विरुद्ध कार्य करवाना दुर्घटना के मुख्य कारण होते हैं, जिसे रोकने के लिए कर्मचारी प्रतिनिधियों ने प्रशासन पर दबाव बनाकर हल कराने का संकल्प लिया। अधिवेशन के अंतिम सत्र में पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ की जोनल इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें अरविंद कुमार को अध्यक्ष, बजरंगी दुबे महामंत्री , राजेश कुमार उपाध्यक्ष, संजय त्रिपाठी संगठन मंत्री, कामेश्वर दुबे सहायक मंत्री, पीके सिंह कार्यसमिति सदस्य, युगेश कुमार मल्ल कार्यसमिति सदस्य , रीता मिश्रा को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारियां सौंपी गई ।नई कार्यकारणी के अध्यक्षीय संबोधन में श्री अरविंद कुमार ने सभी प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया की एकजुटता से कार्य करें निश्चित रूप से कर्मचारी समस्याओं और NPS की समाप्ति में सफलता मिलेगी। कार्यक्रम को निम्न प्रतिनिधियों ने संबोधित किया विकास केसरी ,रंजीत कुमार ,विवेकानंद सिंह, हरिनारायण शर्मा ,सर्वेश पांडे ,सिल्वेस्टर मींज ,राकेश गिरी, विकास नारायण वर्मा, अयोध्या गुप्ता आदि।

अरविंद कुमार को बनाया गया पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ का जोनल अध्यक्ष ""

रोहित सेठ

        भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ का द्विवार्षिक महाधिवेशन का दूसरा दिन नई कार्यकारिणी के गठन एवं संरक्षा सेमिनार के साथ संपन्न हुआ ।
पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन के दूसरे दिन के मुख्य अतिथि सैयदराजा के विधायक श्री सुनील सिंह रहे । उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों से जुड़ाव पूर्व से भी रहा है। कर्मचारियों   समस्याओं को सरकार के सामने रखेंगे एवं शीघ्र समाधान का प्रयास करेंगे।
 प्रस्ताव सत्र में मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि कार्यनुरुप  पदों की समीक्षा एवं नए पदों का सृजन तथा रिक्त पदों को शीघ्र भरने की कार्यवाही की जानी चाहिए।
 आज संरक्षा सेमिनार का  आयोजित हुआ जिसमें "संरक्षित संचालन में श्रमिक संगठनों की भूमिका विषयक चर्चा हुई। इस परिचर्चा में संघ के प्रतिनिधियों के अलावा मुख्य संरक्षा सलाहकार श्री उपेंद्र तिवारी एवं मुख्य क्रु कंट्रोलर श्री बसंत उरमा जी ने भाग लेकर संरक्षा सूत्र बताएं ।साथ ही खाली पदों के कारण कर्मचारियों को नियमित विश्राम , छुट्टी न मिलना, कार्यनुरूप पदों पर कर्मचारी उपलब्ध न होना एवं प्रशासनिक दबाव में संरक्षा के विरुद्ध कार्य करवाना दुर्घटना के मुख्य कारण होते हैं, जिसे रोकने के लिए कर्मचारी प्रतिनिधियों ने  प्रशासन पर दबाव बनाकर हल कराने का संकल्प लिया।
 
     अधिवेशन के अंतिम सत्र में पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ की जोनल इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें अरविंद कुमार को अध्यक्ष,  बजरंगी दुबे महामंत्री , राजेश कुमार उपाध्यक्ष, संजय त्रिपाठी संगठन मंत्री,  कामेश्वर दुबे सहायक मंत्री,  पीके सिंह कार्यसमिति सदस्य,  युगेश कुमार मल्ल कार्यसमिति सदस्य , रीता मिश्रा को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारियां सौंपी गई ।
नई कार्यकारणी  के  अध्यक्षीय संबोधन में श्री अरविंद कुमार ने सभी प्रतिनिधियों को  आश्वस्त किया की एकजुटता से कार्य करें निश्चित रूप से कर्मचारी समस्याओं और NPS की समाप्ति में सफलता मिलेगी।  कार्यक्रम को निम्न प्रतिनिधियों ने संबोधित किया विकास केसरी ,रंजीत कुमार ,विवेकानंद सिंह, हरिनारायण शर्मा ,सर्वेश पांडे ,सिल्वेस्टर मींज ,राकेश गिरी, विकास नारायण वर्मा, अयोध्या गुप्ता  आदि।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शंकराचार्य जी महाराज के आह्वान पर नेपाल से आये शिवभक्तों ने शिवलिंग समर्पित किया

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

दिल्ली पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व धर्मेंद्र यादव सहित सांसदों की गिरफ्तारी से देशभर के कार्यकर्ताओं में रोष