*भाजपा पिछड़ा वर्ग एवं किसान मोर्चा की ओर से निकाली गई मोटरसाइकिल जुलूस*रोहित सेठ*पीएम मोदी जी की जनसभा के जन जागरण अभियान के तहत मोर्चों द्वारा निकाली गई मोटरसाइकिल जुलूस* वाराणसी 21 मार्च। काशी के सांसद एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 24 मार्च को काशी आगमन हो रहा है। इस निमित्त भारतीय जनता पार्टी महानगर के पिछड़ा वर्ग एवं किसान मोर्चा की ओर से मंगलवार को विशाल मोटरसाइकिल जुलूस जन जागरण रैली के रूप में निकाली गई। भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में और महानगर रैली संयोजक महामंत्री अशोक पटेल के निर्देशन में रैली का आयोजन किया गया।*पिछड़ा वर्ग मोर्चा* महानगर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष शोभनाथ मौर्य के नेतृत्व तथा विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्रा दयालु के साथ मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यसमिति एवं मंडल अध्यक्ष, मंडल के पदाधिकारियों द्वारा एक विशाल जन जागरण रैली मोटरसाइकिल जुलूस के रूप में निकाली गई। मोटरसाइकिल जुलूस सिगरा स्टेडियम से प्रारंभ होकर रथयात्रा, भेलूपुर, रविंद्रपुरी, लंका, मालवीय जी की प्रतिमा, अस्सी, सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया, गिरजाघर चौराहा होते हुए वापस सिगरा आकर संपन्न हुई। मोटरसाइकिल रैली में मुख्य रूप से राज्यमंत्री डॉक्टर दयाशंकर मिश्रा दयालु, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष शोभनाथ मौर्य, महामंत्री शिव शंकर यादव, राजेश मौर्य, राहुल देव कसेरा, अनूप गुप्ता, शंभू पटेल, मनीष चौरसिया, मिठाई लाल यादव, सुमित मौर्या, सुरेश यादव, संदीप पाल, योगेश वर्मा सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।*किसान मोर्चा* जन जागरण के क्रम में महानगर के किसान मोर्चा द्वारा महानगर अध्यक्ष योगेश सिंह पिंकू के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में मोटरसाइकिल जुलूस का आयोजन किया गया। जुलूस पुराना प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय रविंद्रपुरी से प्रारंभ होकर, सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया, चौक मैदागिन होते हुए लहुराबीर चौराहा से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पर संपन्न हुआ। इस मोटरसाइकिल जुलूस में किसान मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों सहित मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष योगेश सिंह पिंकू, महामंत्री विवेक पांडेय, विश्वास जायसवाल, राहुल गुप्ता, जय विश्वकर्मा, रविंद्र जायसवाल, गोपाल सिंह, रोहित जयसवाल, कृष्णानंद मौर्या, पवन यादव, देवेंद्र प्रताप सिंह, नीरज पांडेय, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। *महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ के अनुसार* 22 मार्च को अनुसूचित मोर्चा की ओर से अपराह्न 3:00 बजे कचहरी से सिगरा, तिलक जी के मूर्ति के पास तक। 22 मार्च को ही अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से दिन में 2:00 बजे अलईपुरा से अंधरापुल होते हुए लहुराबीर चौराहा तक तथा 23 मार्च को युवा मोर्चा द्वारा सुबह 10:00 बजे लहुराबीर से मैदागिन, चौक होते हुए गिरजाघर चौराहे तथा 23 मार्च को ही महिला मोर्चा द्वारा विशाल स्कूटी रैली का आयोजन अपराहन 3:00 बजे लहुराबीर चौराहे से जन जागरण यात्रा निकाली जाएगी। भवदीय किशोर कुमार सेठ मीडिया प्रभारी महानगर भाजपा वाराणसी।

भाजपा पिछड़ा वर्ग एवं किसान मोर्चा की ओर से निकाली गई मोटरसाइकिल जुलूस

रोहित सेठ

*पीएम मोदी जी की जनसभा के जन जागरण अभियान के तहत मोर्चों द्वारा निकाली गई मोटरसाइकिल जुलूस*

   वाराणसी 21 मार्च। काशी के सांसद एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 24 मार्च को काशी आगमन हो रहा है। इस निमित्त भारतीय जनता पार्टी महानगर के पिछड़ा वर्ग एवं किसान मोर्चा की ओर से मंगलवार को विशाल मोटरसाइकिल जुलूस जन जागरण रैली के रूप में निकाली गई। भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में और महानगर रैली संयोजक महामंत्री अशोक पटेल के निर्देशन में रैली का आयोजन किया गया।
*पिछड़ा वर्ग मोर्चा*
    महानगर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष शोभनाथ मौर्य के नेतृत्व तथा विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्रा दयालु के साथ मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यसमिति एवं मंडल अध्यक्ष, मंडल के पदाधिकारियों द्वारा एक विशाल जन जागरण रैली मोटरसाइकिल जुलूस के रूप में निकाली गई।
    मोटरसाइकिल जुलूस सिगरा स्टेडियम से प्रारंभ होकर रथयात्रा, भेलूपुर, रविंद्रपुरी, लंका, मालवीय जी की प्रतिमा, अस्सी, सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया, गिरजाघर चौराहा होते हुए वापस सिगरा आकर संपन्न हुई।
  मोटरसाइकिल रैली में मुख्य रूप से राज्यमंत्री डॉक्टर दयाशंकर मिश्रा दयालु, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष शोभनाथ मौर्य, महामंत्री शिव शंकर यादव, राजेश मौर्य, राहुल देव कसेरा, अनूप गुप्ता, शंभू पटेल, मनीष चौरसिया, मिठाई लाल यादव, सुमित मौर्या, सुरेश यादव, संदीप पाल, योगेश वर्मा सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।
*किसान मोर्चा*
   जन जागरण के क्रम में महानगर के किसान मोर्चा द्वारा महानगर अध्यक्ष योगेश सिंह पिंकू के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में मोटरसाइकिल जुलूस का आयोजन किया गया। 
   जुलूस पुराना प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय रविंद्रपुरी से प्रारंभ होकर, सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया, चौक मैदागिन होते हुए लहुराबीर चौराहा से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पर संपन्न हुआ।
    इस मोटरसाइकिल जुलूस में किसान मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों सहित मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष योगेश सिंह पिंकू, महामंत्री विवेक पांडेय, विश्वास जायसवाल, राहुल गुप्ता, जय विश्वकर्मा, रविंद्र जायसवाल, गोपाल सिंह, रोहित जयसवाल, कृष्णानंद मौर्या, पवन यादव, देवेंद्र प्रताप सिंह, नीरज पांडेय, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
    *महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ के अनुसार* 
   22 मार्च को अनुसूचित मोर्चा की ओर से अपराह्न 3:00 बजे कचहरी से सिगरा, तिलक जी के मूर्ति के पास तक।
   22 मार्च को ही अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से दिन में 2:00 बजे अलईपुरा से अंधरापुल होते हुए लहुराबीर चौराहा तक तथा
   23 मार्च को युवा मोर्चा द्वारा सुबह 10:00 बजे लहुराबीर से मैदागिन, चौक होते हुए गिरजाघर चौराहे तथा 
   23 मार्च को ही महिला मोर्चा द्वारा विशाल स्कूटी रैली का आयोजन अपराहन 3:00 बजे लहुराबीर चौराहे से जन जागरण यात्रा निकाली जाएगी।
 भवदीय 
किशोर कुमार सेठ 
मीडिया प्रभारी 
महानगर भाजपा वाराणसी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शंकराचार्य जी महाराज के आह्वान पर नेपाल से आये शिवभक्तों ने शिवलिंग समर्पित किया

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

दिल्ली पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व धर्मेंद्र यादव सहित सांसदों की गिरफ्तारी से देशभर के कार्यकर्ताओं में रोष