बदायूं-मेरठ रोड पर बड़ा हादसा टला, बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी स्विफ्ट कार

बदायूं-मेरठ रोड पर बड़ा हादसा टला, बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी स्विफ्ट कार

संवाददाता मसर्रत अली 

सहसवान, बदायूं। बदायूं-मेरठ रोड पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लड्डन मियां पेट्रोल पंप के पास गुन्नौर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक सड़क पार कर रहे बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार अलीम और हनीफ सहसवान निवासी हैं और सड़क पार कर रहे थे। उसी समय गुन्नौर की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार के चालक ने उन्हें बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाए और स्टीयरिंग काटी। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे खाई में पलट गई। टक्कर से बचने के प्रयास में बाइक सवार भी सड़क पर गिर पड़े।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि कार सवार और बाइक सवार दोनों को ही गंभीर चोटें नहीं आईं। 
सूचना मिलते ही यूपी-112 की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल बाइक सवार अलीम और हनीफ को उपचार के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भिजवाया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को खाई से निकलवाकर घटना की जांच शुरू कर दी है। 
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर कार चालक बाइक सवारों को बचाने का प्रयास न करता तो सीधी टक्कर में जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप वर्मा को मिला "गोल्डन गाला 2025" पुरस्कार