उन्नाव में कक्षा 9वीं की छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्या, परिजनों ने लगाया जामउन्नाव। गुरुवार सुबह एक 9वीं की छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। शव पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर सड़क पर पड़ा मिला। शव वाहन से कुचले जाने के कारण क्षत-विक्षत हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बेटी की गैंगरेप के बाद गाड़ी से कुचलकर हत्या की गई है। लड़की रात 12 बजे से ही लापता थी। परिजनों का ये भी कहना है कि पुलिस ने बिना बताए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने परियर हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब 7 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। परिजनों ने चार अज्ञात लोगों पर गैंगरेप का केस दर्ज कराया है। उधर, पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। मां ने बताया, "कल रात से ही बेटी को खोज रहे थे। सुबह भी उठकर खेतों की तरफ खोजने गए। किसी ने बताया कि सड़क पर एक लड़की का शव मिला है। जब वहां पर पहुंची तो देखा कि भीड़ लगी थी, लेकिन कोई शव वहां पर नहीं था। पुलिस से पूछा तो पता चला कि पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। इसके बाद अस्पताल गए तो वहां पर शिनाख्त की। लड़की के चाचा ने सफीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा, मेरी भतीजी कल रात फोन से किसी से बात कर रही थी। इसके बाद वह बाहर गई, तभी से घर नहीं लौटी। रात करीब 12 बजे वह घर से बाहर गई थी। वहीं से उसे कुछ लोग जबरन उठाकर ले गए। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। फिर उसकी गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। वहीं, पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सोनकर को जांच अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि रात से ही किशोरी लापता थी। पहचान न होने पर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए युवक से ही छात्रा कल रात में बात कर रही थी।

उन्नाव से ब्यूरो चीफ मोहम्मद जमाल की खास रिपोर्ट 

उन्नाव में कक्षा 9वीं की छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्या, परिजनों ने लगाया जाम

उन्नाव। गुरुवार सुबह एक 9वीं की छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। शव पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर सड़क पर पड़ा मिला। शव वाहन से कुचले जाने के कारण क्षत-विक्षत हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बेटी की गैंगरेप के बाद गाड़ी से कुचलकर हत्या की गई है। लड़की रात 12 बजे से ही लापता थी। परिजनों का ये भी कहना है कि पुलिस ने बिना बताए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने परियर हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब 7 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। परिजनों ने चार अज्ञात लोगों पर गैंगरेप का केस दर्ज कराया है। उधर, पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। मां ने बताया, "कल रात से ही बेटी को खोज रहे थे। सुबह भी उठकर खेतों की तरफ खोजने गए। किसी ने बताया कि सड़क पर एक लड़की का शव मिला है। जब वहां पर पहुंची तो देखा कि भीड़ लगी थी, लेकिन कोई शव वहां पर नहीं था। पुलिस से पूछा तो पता चला कि पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। इसके बाद अस्पताल गए तो वहां पर शिनाख्त की। लड़की के चाचा ने सफीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा, मेरी भतीजी कल रात फोन से किसी से बात कर रही थी। इसके बाद वह बाहर गई, तभी से घर नहीं लौटी। रात करीब 12 बजे वह घर से बाहर गई थी। वहीं से उसे कुछ लोग जबरन उठाकर ले गए। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। फिर उसकी गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। वहीं, पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सोनकर को जांच अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि रात से ही किशोरी लापता थी। पहचान न होने पर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए युवक से ही छात्रा कल रात में बात कर रही थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शंकराचार्य जी महाराज के आह्वान पर नेपाल से आये शिवभक्तों ने शिवलिंग समर्पित किया

बदायूं कोटा पर राशन लेने गये युवक के साथ कोटेदार ने की मारपीट, युवक को किया कमरे में कैद

दिल्ली पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व धर्मेंद्र यादव सहित सांसदों की गिरफ्तारी से देशभर के कार्यकर्ताओं में रोष