अज्ञात कार ने दो बाइकों में मारी टक्कर, एक युवक की मौत, तीन गंभी
अज्ञात कार ने दो बाइकों में मारी टक्कर, एक युवक की मौत, तीन गंभीर
संवाददाता मसर्रत अली
सहसवान। बिसौली रोड पर खितौरा सत्संग आश्रम के सामने सोमवार को तेज रफ्तार अज्ञात सफेद रंग की ऑल्टो कार ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक दूसरी मोटरसाइकिल से जा टकराई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवारों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
सूचना मिलते ही सहसवान पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी सहसवान पहुंचाया। चिकित्सकों ने जयप्रकाश (30) पुत्र यादराम निवासी ग्राम बसतुईया, थाना जरीफनगर को मृत घोषित कर दिया। हादसे में कितका देवी पत्नी साहब सिंह निवासी भिलौलिया थाना बिल्सी, सोनू पुत्र पूरन सिंह निवासी किशनहारी थाना फैजगंज बेहटा तथा नीरज पत्नी गौरव निवासी डकारा पुख्ता थाना सहसवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर किया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार तहरीर प्राप्त होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें