संदेश

सितंबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कस्टडी में मौत का मामला: बदायूं थाना दातागंज के ग्राम अटसेना पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पीड़ित परिवार से की

चित्र
कस्टडी में मौत का मामला: बदायूं थाना दातागंज के ग्राम अटसेना पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पीड़ित परिवार से की मुलाकात संवाददाता मसर्रत अली  बदायूं।दातागंज थाना क्षेत्र के ग्राम अटसेना निवासी दलित युवक राजेश कोरी की पुलिस कस्टडी में हुई संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बदायूं में मोर्चा खोल दिया है। मामले की शुरुआत में पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस ओमकार सिंह एवं जिला कांग्रेस महासचिव मोरपाल प्रजापति के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी बदायूं को ज्ञापन सौंपकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। इसी क्रम में कल, 30 अगस्त 2026 को पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ग्राम अटसेना पहुंचा था। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी जुटाई और मामले की विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को प्रेषित की। **अजय राय ने अटसेना पहुंचकर पीड़ित परिवा...

अज्ञात कार ने दो बाइकों में मारी टक्कर, एक युवक की मौत, तीन गंभी

चित्र
अज्ञात कार ने दो बाइकों में मारी टक्कर, एक युवक की मौत, तीन गंभीर संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान। बिसौली रोड पर खितौरा सत्संग आश्रम के सामने सोमवार को तेज रफ्तार अज्ञात सफेद रंग की ऑल्टो कार ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक दूसरी मोटरसाइकिल से जा टकराई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवारों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही सहसवान पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी सहसवान पहुंचाया। चिकित्सकों ने जयप्रकाश (30) पुत्र यादराम निवासी ग्राम बसतुईया, थाना जरीफनगर को मृत घोषित कर दिया। हादसे में कितका देवी पत्नी साहब सिंह निवासी भिलौलिया थाना बिल्सी, सोनू पुत्र पूरन सिंह निवासी किशनहारी थाना फैजगंज बेहटा तथा नीरज पत्नी गौरव निवासी डकारा पुख्ता थाना सहसवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर किया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार तहरीर प्राप्त होने पर आगे की कानूनी कार्रवा...

गौशालाओं में अव्यवस्थाओं के खिलाफ विकास भवन में गरजे गौ रक्षक पशुपालन विभाग पर

चित्र
गौशालाओं में अव्यवस्थाओं के खिलाफ विकास भवन में गरजे गौ रक्षक पशुपालन विभाग पर लापरवाही के आरोप राष्ट्रीय बजरंग दल ने सीडीओ को सौंपा शिकायत पत्र संवाददाता किशन शर्मा  बदायूं। जिले की गौशालाओं में गोवंश के रखरखाव, उपचार और संरक्षण को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं एवं गौरक्षकों ने सोमवार को विकास भवन बदायूं में धरना देकर अपनी नाराजगी जताई। संगठन की ओर से पशुपालन विभाग पर गौशालाओं की व्यवस्थाओं में लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए गए। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत महामंत्री पंकज गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य विकास अधिकारी, बदायूं को शिकायत पत्र सौंपकर गौशालाओं की व्यवस्थाओं की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की शिकायत पत्र में गोवंश के रखरखाव उपचार चारा टैगिंग रिकॉर्ड एवं गौशालाओं के निरीक्षण सहित कई बिंदुओं को उठाया गया है शिकायत पत्र में मांग की गई है कि सड़क पर रहने वाले गोवंश को सुरक्षित गौशालाओं तक पहुंचाया जाए जिससे सड़क हादसों में मानव जीवन और गोवंश दोनों की सुरक्षा हो सके। साथ ही सभी गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने तथा उनकी निगरानी सुनिश्चित करने ...