संदेश

एसबीआई एटीएम में चोरी के प्रयास का खुलासा, औजारों समेत आरोपी गिरफ्तारसीसीटीवी फुटेज और

चित्र
एसबीआई एटीएम में चोरी के प्रयास का खुलासा, औजारों समेत आरोपी गिरफ्तार सीसीटीवी फुटेज और करीब 100 कैमरों की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान (बदायूं)। सहसवान में एसबीआई की मुख्य शाखा के बाहर लगे एटीएम को तोड़कर रुपये चोरी करने के प्रयास का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त औजारों से भरा पिट्टू बैग और एक पीएनबी बैंक का एटीएम कार्ड बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक सहसवान नरेश कुमार के नेतृत्व में थाना पुलिस ने कार्रवाई की। दिनांक 26 सितंबर को सहसवान स्थित एसबीआई मुख्य शाखा के बाहर लगे एटीएम में अज्ञात व्यक्ति ने चोरी का प्रयास किया था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। घटना के खुलासे के लिए थाना पुलिस ने दो टीमों का गठन किया। दोनों टीमों ने सहसवान कस्बे और आसपास के क्षेत्र में लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एटीएम की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद विवेचक महिला उपनिरीक्षक शिवानी सिंह ने मुखबिर की सूचना प...

जरीफनगर: लौहरपुरा में चोरी से परेशान पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल का खटखटाया

चित्र
जरीफनगर: लौहरपुरा में चोरी से परेशान पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल का खटखटाया दरवाजा रिपोर्ट मसर्रत अली  जरीफनगर, बदायूं। थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम लौहरपुरा में चोरी का एक मामला सामने आया है। पीड़ित बालिस्टर पुत्र रेवाराम निवासी लौहरपुरा ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए अब मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि 22 सितंबर 2026 की रात करीब 1 बजे गांव के ही कुछ लोग उसके घर में घुसकर चोरी कर ले गए पीड़ित ने बताया कि उसका बेटा हरवेश व पुत्रवधू घर में सो रहे। थे इसी का फायदा उठाकर गांव के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित का आरोप है कि चोर घर में रखे दो जोड़ी चांदी के खडुआ, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, चांदी की जंजीर और पर्स में रखे एक हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। शोर होने पर जब पुत्र हरवेश जागा तो उसने चोरों को पहचान लिया, लेकिन उनके पास हथियार होने के कारण वह कुछ कह नहीं पाया। बताया जा रहा है कि सुबह जब पीड़ित के पुत्र ने इसकी शिकायत आरोपियों से की तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे दी। प...

पन्नालाल इंटर कॉलेज की छात्रा महक का ब्रेन हेमरेज से निधन, विद्यालय में शोक सभा का आयोजन

चित्र
पन्नालाल इंटर कॉलेज की छात्रा महक का ब्रेन हेमरेज से निधन, विद्यालय में शोक सभा का आयोजन  सहसवान, होनहार छात्रा कु महक हमेशा याद रहेगी , प्रधानाचार्य सुजीत सिंह  संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान बदायूं पन्नालाल नगर पालिका इंटर कॉलेज की होनहार छात्रा कु महक का ब्रेन हेमरेज होने से निधन हो गया जिस विद्यालय परिवार अत्यंत दुखी हृदय से अपनी प्रिय छात्रा महक पुत्री हिक्मत अली गांव भवानीपुर सहसवान कक्षा 10 वीं के असमय निधन पर विद्यालय में गहरा शोक व्यक्त किया गया  प्रधानाचार्य सुजीत सिंह ने कहा कि महक हमारे विद्यालय की होनहार छात्रा थी इतनी कम उम्र में उस का जाना पूरे क्षेत्र के लिए गहरा सदमा है महक बहुत ही होनहार सौम्य एवं सीधी और शांत स्वभाव की छात्रा थी पढ़ाई में मेधावी होने के साथ साथ वह सहपाटियों के बीच मिलनसार और आदरणीय रहीं  शनिवार को अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र सहसवान ले गए जहां चिकित्साको ने उसे ब्रेन हेमरेज की पुष्टि की उपचार के दौरान शनिवार देर रात महक ने अंतिम सांस ली जिसकी खबर मिलते हैं पन्नालाल इंटर कॉलेज तथा पूरे गांव में अशोक ...

सहसवान थाना पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के कब्जे से नाजायज असलम 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया

चित्र
सहसवान थाना पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के कब्जे से नाजायज असलम 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया  रिपोर्ट मसर्रत अली  बदायूं सहसवान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निर्देश अनुसार जनपद में अपराध को रोकथाम व वंछित अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं मालवरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण निर्देश पर सहसवान क्षेत्रीय अधिकारी अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षक थाना प्रभारी नरेश कुमार व थाना सहसवान पुलिस वल द्वारा एक अभियुक्त राधे पुत्र छत्रपाल निवासी मोहल्ला मिर्धाटोला थाना सहसवान के कब्जे से एक अदत तमंचा 315 बोर एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत किया गया

अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सहसवान में पुलिस का पैदल गश्त व रूट मार्च, थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह रहे

चित्र
अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सहसवान में पुलिस का पैदल गश्त व रूट मार्च, थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह रहे मौजूद संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान, बदायूं। नगर में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। आगामी त्योहारों को देखते हुए गुरुवार शाम अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह मय थाना फोर्स द्वारा कस्बे में सघन पैदल गश्त एवं रूट मार्च किया गया। पुलिस टीम ने कोतवाली से शुरू होकर मुख्य बाजार, नयागंज, सैफुल्लागंज, मंडी समिति और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस ने दुकानदारों व आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने बताया कि पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना और असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय बनाए रखना है। त्योहारों पर हुड़दंग करने वालों, अफवाह फैलाने वालों और माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। रूट मार्च के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग भी की और लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की...

सहसवान में "स्वच्छता ही सेवा 2026" के तहत चला महा सफाई अभियान, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव रहे

चित्र
सहसवान में "स्वच्छता ही सेवा 2026" के तहत चला महा सफाई अभियान, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव रहे मौजूद संवाददाता मसर्रत अली  सहसवान बदायूं नगर पालिका परिषद सहसवान द्वारा केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत - एक कदम स्वच्छता की ओर" आह्वान पर स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत बुधवार को सफाई श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान एक दिन, एक घंटा, एक साथ सफाई श्रमदान कार्यक्रम थीम पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव रहे। उनके साथ नगर के भाजपा कार्यकर्ता और नगर पालिका परिषद के कर्मचारी व अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने हाथों में बैनर लेकर स्वच्छता में सहयोग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत का नारा दिया। इस दौरान सभी ने सामूहिक रूप से झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की और लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है और महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए हर नागरिक को सहयोग करना होगा नगर मंडल अध्यक्ष पियूष महेश्वरी क...

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल द्वारा तीसरी बार सम्मानित हुए श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति के अध्यक्ष संजय पाराशरी उत्तर प्रदेश और जनपद के लिए गौरव का विषय : डॉ शम्स

चित्र
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल द्वारा तीसरी बार सम्मानित हुए श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति के अध्यक्ष संजय पाराशरी  उत्तर प्रदेश और जनपद के लिए गौरव का विषय : डॉ शम्स  संवाददाता मसर्रत अली  बदायूं। बालटाल (जम्मू कश्मीर)में अमरनाथ यात्रा के दौरान शिव भक्तों की निस्वार्थ सेवा और निशुल्क लंगर के लिए उपराज्यपाल ने श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति को तीसरी बार किया सम्मानित।  भगवान भोलेनाथ के परम भक्त और शिवभक्तों की सेवा को अपना संकल्प मानकर कार्य करने वाले संजय पाराशरी को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज कुमार सिन्हा द्वारा लगातार तीसरी बार सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल में देशभर से आने वाले शिव भक्तों की निस्वार्थ सेवा तथा निशुल्क भंडारे/लंगर के आयोजन के लिए प्रदान किया गया। श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति उत्तर प्रदेश के संस्थापक संजय पाराशरी एवं महासचिव डॉ शम्स बदायूंनी पिछले 20 वर्षों से अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल जम्मू कश्मीर में श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हुए हैं। जो अमरनाथ यात्रा के दौरान दूर-दराज से आने वाले शिव भक्तों के लिए नि...